सरिस्का सेंचुरी में तैयार शहद से होगा भगवान श्री राम का अभिषेक

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (11:54 IST)
ayodhya ram mandir news : पूरा देश राममय हो गया है, क्योंकि 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। भगवान के अभिषेक की तैयारी चल रही है। अवध नरेश श्रीराम का अभिषेक अलवर के शुद्ध शहद से किया जायेगा।
 
फूलों के रस से तैयार 125 किलो शहद एक विशेष रथ के द्वारा 13 जनवरी को जगन्नाथ मंदिर से से रवाना किया जा रहा है जो 14 जनवरी में अयोध्या राम मंदिर पहुंच जायेगा।
 
अयोध्या में राम जी के अभिषेक से पहले इस शहर की जगन्नाथ मंदिर और वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई है। यह शहद सरिस्का के जंगलों में कई तरह के पुष्पों के रस से निर्मित है, जिसको तैयार करने में लगभग 3 वर्ष का समय लगा है।
 
भगवान को अर्पित होने वाले हनी की एक किलोग्राम की विशेष पैकिंग की गई है, 125 पैकेट अयोध्या विशेष रथ में विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं की सुरक्षा में लाये जा रहे हैं।
 
वेंकटेश्वर बालाजी दिव्य धाम के प्रमुख स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज जी के मुताबिक उनके संत समाज को राम मंदिर आने का न्योता मिला है, इस निमंत्रण को पाकर साधु समाज प्रसन्न हुआ। तभी पता चला कि भगवान राम के अभिषेक के लिए राम मंदिर समिति ट्रस्ट को शुद्ध शहद की आवश्यकता है।
 
यह सौभाग्य की बात थी कि अलवर में तैयार हुआ शुद्ध शहद मर्यादा पुरुषोत्तम राम को अर्पित करने का सौभाग्य मिल रहा है, इसलिए वेंकटेश्वर बाला जी दिव्यधाम के पदाधिकारियों ने राम मंदिर समिति ट्रस्ट के प्रबंधन से संपर्क साधा और अपनी तरफ से सरिस्का के जंगलों में जितेंद्र गौतम द्वारा तैयार शहद अयोध्या भेजा है।
 
सरिस्का सेंचुरी के लिए प्रख्यात है, यहां प्रचुर मात्रा में शहद तैयार होता है। मौका था श्री राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा का। प्राण प्रतिष्ठा से तात्पर्य होता है कि देवता में प्राण स्थापित करना। इसके लिए वैदिक रीति में पांच तत्व माने गये है, पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश।
 
भगवान को स्नान कराने के लिए पंचामृत का प्रयोग किया जाता है, पंचामृत देवताओं का दिव्य प्रसाद है, जिसको बनाने के लिए दूध, दही, चीनी, शहद और घी का प्रयोग होता है। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रभु के चरणों में अर्पित होने वाले पान में भी इस मधु (शहद) का प्रयोग होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

छत्तीसगढ़ में भालुओं के हमले में 1 लड़की समेत 2 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल

कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, ASP समेत 5 जवान जख्‍मी

पथराव के बाद भद्रक जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित, 9 लोग हिरासत में

MCD के असंवैधानिक और गैरकानूनी चुनाव को लेकर क्या बोलीं आतिशी

इजराइली हमले में हिज्बुल्लाह मुखिया नसरल्लाह ढेर, कई अन्य कमांडर भी मारे गए

अगला लेख