10 करोड़ परिवारों से लिया जाएगा Ayodhya राम मंदिर के लिए सहयोग

संदीप श्रीवास्तव
रविवार, 19 जुलाई 2020 (21:42 IST)
अयोध्या। राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने के लिए देश के 10 करोड़ परिवारों से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। भूमि पूजन के बाद करीब साढ़े तीन साल में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। 
 
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक राम जन्म भूमि पर बनने वाला मंदिर अद्भुत होगा। भगवान के काम में पैसों की कमी नहीं आएगी। ट्रस्ट की बैठक में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर निर्माण के लिए सभी से आर्थिक सहयोग हासिल किए जाने पर भी निर्णय लिया गया।
 
मानसून के बाद इसके लिए संपर्क और संग्रह अभियान चलाकर देशभर में 4 लाख स्थानों के 10 करोड़ परिवारों से आर्थिक सहयोग जुटाया जाएगा। वर्तमान कोरोना काल में घर-घर, गांव-गांव में संपर्क संभव नहीं है। ऐसे में परिस्थितियां सामान्य होने के बाद इस अभियान को शुरू किया जाएगा। 
मोदी का आना लगभग तय : माना जा रहा है कि भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र का आना लगभग तय हो गया है। यह कार्यक्रम 5 अगस्त को हो सकता है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान रामभक्त हनुमान जी के दर्शन करने हनुमान गढ़ी धाम भी जाएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मोदी अयोध्या में तीन घंटे तक रहेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला अवसर होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि चंद्रकांत सोमपुरा के ही मॉडल पर बीते तीन दशक से राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का काम चल रहा है। राम मंदिर का मॉडल राम जन्मभूमि न्यास के निर्देश पर सोमपुरा ने ही तैयार किया है और इस मॉडल को देशभर के संत धर्माचार्यों ने भी स्वीकृत किया है। हालांकि अब मंदिर की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख