Hanuman Chalisa

यूपी ATS ने 3 संदिग्धों को पकड़ा, जानिए कैसी है अयोध्या की सुरक्षा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (09:56 IST)
ayodhya ram mandir pran pratishtha : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर की सुरक्षा बेहद सख्‍त कर दी गई है। प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह से पहले UP ATS ने चेकिंग अभियान चलाकर 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
 
बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों का कनाडा में मारे गए सुक्खा दुनके और अर्श डल्ला गैंग से कनेक्शन होने का शक है। फिलहाल यूपी-एटीएस और खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
 
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां राजस्थान के धर्मवीर को ट्रेस कर रही कर रही थीं। उसे अयोध्या पहुंचने से पहले ही हाइवे पर ही बस को रुकवा कर उतार लिया गया। उसे लखनऊ ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ जारी है। धर्मवीर से पूछताछ के बाद 2 और लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हजारों मेहमान आने वाले हैं। इनकी सुरक्षा करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। रामनगरी को सुरक्षा के चलते अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर विभिन्न जिलों से लगभग 10,000 से अधिक जवानों को बुलाया गया है। सुरक्षा के लिए AI कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

एसपीजी, सीआईएसएफ, स्पेशल कमांडो, सीआरपीएफ, एनएसजी और एटीएस अयोध्या में मोर्चा संभाले हुए हैं। अयोध्या से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

<

#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/iKTHsCtxnz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024 >प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अलावा किसी भी वर्गीकृत सुरक्षा या निजी सुरक्षा को अयोध्या में अनुमति नहीं है। सादे वस्त्रों सुरक्षाकर्मी वीवीआईपी के पास तैनात रहेंगे।
 
गौरतलब है कि अयोध्या की सुरक्षा बहुत कड़ी कर दी गई। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 7000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी ने भी आम लोगों से 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के बाद ही अयोध्या आने की अपील की है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख