विहिप नेता कामेश्वर चौपाल का निधन, राम मंदिर के लिए रखी थी पहली ईंट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (11:42 IST)
VHP leader Kameshwar Chaupal : 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में रामलला के मंदिर के निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया। वे लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। वे पटना के रहने वाले थे। चौपाल ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। आरएसएस ने उन्हें ‘प्रथम कारसेवक’ की उपाधि से सम्मानित किया था।
 
राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चौपाल ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य चौपाल लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। वह पटना के रहने वाले थे। उन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम शिलान्यास समारोह में पहली ईंट रखी थी। उस समारोह को कामेश्वर चौपाल ने ही संपन्न कराया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (c) ने उन्हें ‘प्रथम कारसेवक’ की उपाधि से सम्मानित किया था।
ALSO READ: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर
विहिप ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर किए गए पोस्ट में कहा, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष, बिहार प्रांत के माननीय अध्यक्ष, श्रीरामजन्मभूमि के तीर्थ क्षेत्र के न्यासी, दो बार के सांसद एवं श्री रामलला के मंदिर की प्रथम ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल जी का निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है।
ALSO READ: राम मंदिर के परकोटे पर रामायण कालीन चित्रित ब्राज मेटल प्लेट लगाने का कार्य शुरू
इसी पोस्ट में आगे कहा गया है, हम सब दिवंगत पुण्यात्मा की शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए प्रभु से कामना करते हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Prayagraj Mahakumbh में भारी भीड़, ऑनलाइन होंगी स्कूलों की कक्षाएं, कलेक्‍टर ने जारी किए आदेश

क्या दिल्ली चुनाव में हार सकते हैं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की सीट पर भाजपा मजबूत?

बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री मेहर अफरोज गिरफ्तार, जानिए क्‍या है आरोप...

RBI ने 5 साल बाद घटाई रेपो दर, कम होगी EMI, मौद्रिक नीति की 10 खास बातें

LIVE: RBI ने 5 साल बाद घटाई रेपो दर, कम होगी EMI

अगला लेख