Festival Posters

राज्यपाल धनखड़ पर बरसीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कहा- 'अंकलजी' अपने परिवार वालों को राजभवन में ले आए हैं

Webdunia
सोमवार, 7 जून 2021 (08:53 IST)
कोलकाता। राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर राजभवन में ओएसडी पदों पर अपने परिवार के लोगों और परिचितों को नियुक्त करने का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसते हुए कहा कि 'अंकलजी' अपने पूरे गांव और खानदान को राजभवन में ले आए हैं।
 
टीएमसी सांसद महुआ मित्रा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 'अंकलजी' कहते हुए दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों और अन्य परिचितों को राजभवन में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

ALSO READ: DU के करीब 2 लाख विद्यार्थी सोमवार से से शुरू हो रही ऑनलाइन परीक्षा में होंगे शामिल
मोइत्रा ने एक सूची ट्विटर पर साझा की जिसमें राज्यपाल के ओएसडी अभ्युदय शेखावत, ओएसडी-समन्वय अखिल चौधरी, ओएसडी-प्रशासन रुचि दुबे, ओएसडी-प्रोटोकॉल प्रशांत दीक्षित, ओएसडी-आईटी कौस्तव एस. वलिकर और नवनियुक्त ओएसडी किशन धनखड़ का नाम है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद ने साथ ही कहा कि शेखावत धनखड़ के बहनोई के बेटे, रुचि दुबे उनके पूर्व एडीसी मेजर गोरांग दीक्षित की पत्नी तथा प्रशांत दीक्षित भाई हैं। मोइत्रा ने कहा कि वलिकर, धनखड़ के मौजूदा एडीसी जनार्दन राव के बहनोई हैं जबकि किशन धनखड़ राज्यपाल के एक और करीबी रिश्तेदार हैं।

ALSO READ: नई सुविधा : इनकम टैक्स का नया पोर्टल आज से शुरू, 18 जून को लॉन्च होगा नया टैक्स पेमेंट सिस्टम

मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताने से संबंधित धनखड़ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अंकलजी पश्चिम बंगाल की 'चिंताजनक स्थिति' सुधर जाएगी अगर आप क्षमा-याचना करके वापस दिल्ली चले जाएं और कोई अन्य नौकरी तलाश लें। कुछ सुझाव हैं- 1. विपक्ष को कितना बेहतर तरीके से ठोको, इसको लेकर मुख्यमंत्री अजय बिष्ट योगी के सलाहकार बन जाइए। 2. महामारी के दौरान कैसे बेहतर तरीके से छुपा जाए, इसके लिए गृहमंत्री के सलाहकार बन जाइए। और हां, जब आप वापस जाएं तो पश्चिम बंगाल के राजभवन में बसे अपने भरे-पूरे परिवार को साथ ले जाएं।

ALSO READ: पेट्रोल-डीजल : आसमान छूते दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या है कीमत
 
टीएमसी सांसद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हम सभी के पास उनसे सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। वे राज्य सरकार से सवाल पूछते रहते हैं। मैं उनसे आईना देखने का अनुरोध करती हूं। वे अपने पूरे गांव और पूरे खानदान को राजभवन ले आए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

गुजरात भाजपा में 'PK' का उदय: युवा मोर्चा के नेतृत्व से सबसे शक्तिशाली महासचिव तक का रोमांचक सफर

होर्मुज़ संकट: दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग बंद, भारत की बढ़ी टेंशन!

3 March Top News : नेतन्याहू बोले ईरान का खात्मा जरूरी था, क्यों घबरा रहा है पाकिस्तान?

LIVE: आज 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, मंदिरों के कपाट बंद

अगला लेख