Hanuman Chalisa

राजस्थान में प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र करके घुमाया

Webdunia
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (11:42 IST)
- आभा शर्मा 
राजस्थान के आदिवासी ज़िले बाँसवाड़ा के कालिंजर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर घुमाने और मारपीट करने के मामले में 18 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार किए गए लोगों में युवक-युवती के पिता, चाचा और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। 
 
कचरू और मोनिका नामक युवक-युवती की प्रेम कहानी दो साल पहले गुजरात में दिहाड़ी मज़दूरी करते हुए परवान चढ़ी। दोनों बाँसवाड़ा के शंभूपुरा गाँव के हैं, लेकिन अलग-अलग जाति के हैं। कचरू ने बीबीसी को फ़ोन पर बताया कि अपने माँ-बाप से शादी की बात करने की उनकी हिम्मत नहीं हुई क्योंकि उन्हें डर था कि "वे उन्हें मारेंगे"। लेकिन घर वालों को उनके प्रेम प्रसंग की ख़बर लग ही गई।
 
पुलिस निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बीबीसी को बताया कि लड़की की शादी की बात कहीं और चलाने पर ये दोनों फरार हो गए और इनके घरवाले इन्हें वापस पकड़कर लाए। अलग-अलग जाति के होने की वजह से इसे गाँव की बदनामी मानते हुए और उन्हें नसीहत देने के लिए इन्हें निर्वस्त्र करके घुमाया गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जिसके वायरल होने पर पुलिस को इसकी सूचना मिली।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद युवती का नातरा एक अन्य युवक से कर दिया गया। इसमें पांच हज़ार रुपए लिए गए और कुल 80 हज़ार रुपए का करार किया गया। नातरा एक आदिवासी प्रथा है जिसमें पैसे के लेन-देन के बाद स्त्री-पुरुष पति-पत्नी की तरह रह सकते हैं।
 
मोनिका ने बताया कि उनकी भी अपने माँ-बाप से बात करने की हिम्मत नहीं हुई। वो बताती हैं "मेरी मदद करने वाला कोई नहीं। मेरी शादी कौन कराएगा? पर मैं कचरू के ही साथ रहूंगी। उसे छोड़ना नहीं चाहती।" 
 
इस आदिवासी गाँव में 200 घर हैं और छितरी हुई आबादी है। अधिकतर लोग अनपढ़ हैं और बहुत से मेहनत मज़दूरी के लिए पड़ोसी राज्य गुजरात में काम करते हैं। कचरू और मोनिका को शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा जहाँ धारा 164 के तहत मोनिका का बयान लिया जाएगा। युवक के पक्ष में संतोषजनक बयान दर्ज होने पर युवती को उसके साथ जाने की अनुमति मिल सकेगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगर आप भी देर तक मोबाइल देखते हैं तो जान लें ये नुकसान

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

अगला लेख