Hanuman Chalisa

पाकिस्तान में भैंसों की सौंदर्य प्रतियोगिता

Webdunia
गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (12:21 IST)
पाकिस्तान की सबसे ख़ूबसूरत अज़ीखेली भैंस की खोज के लिए हुई प्रतियोगिता में क़रीब दो सौ भैंसों ने हिस्सा लिया। 'द डॉन' अख़बार की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ पाकिस्तान के उत्तरी ज़िले स्वात के मुख्यालय मिनगोरा में तीन दिन तक चले उत्सव में किसान और भैंस पालने वाले इकट्ठा हुए। ये उत्सव भैंसों की इस प्रजाति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।
 
इस कार्यक्रम को अमेरिकी सरकार की नागरिक वित्तीय मदद एजेंसी यूएसएड से सहायता प्राप्त थी। जीतने वाली भैंस को 75 हज़ार रुपए का इनाम दिया गया है। ये इनाम लईक़ बदर नाम के किसान ने जीता। उन्होंने डॉन अख़बार से कहा, "मेरे पास इस प्रजाति की दस भैंसे हैं जिनसे मेरा परिवार चलता है। मुझे गर्व है कि मेरी भैंस ने ये इनाम जीता है।" ये पहली बार है जब पाकिस्तान में भैंस सौंदर्य प्रतियोगिता हुई है।
 
पाकिस्तान की सरकारी समाचार सेवा एसोसिएटेड प्रेस ऑफ़ पाकिस्तान से बात करते हुए पशुधन मंत्रालय के एक अधिकारी मुहीबुल्लाह ख़ान ने कहा, "अज़ीखेली प्रजाति पर लुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है। इस उत्सव का उद्देश्य लोगों में इस ख़ूबसूरत भैंस प्रजाति के प्रति जागरूकता पैदा करना है।"
 
भैंस की ये प्रजाति सिर्फ़ स्वात क्षेत्र में ही पाई जाती है। कहा जाता है कि इस क्षेत्र के ठंडे वातावरण में रहने के लिए अनुकूल ये अकेली प्रजाति है। इसका मतलब ये है कि जब क्षेत्र में ठंड बढ़ती है तो भैंस मालिकों को अपने जानवर बेचने नहीं पड़ते। ये भैंसे यहां के ठंडे वातावरण में भी रह लेती हैं।
 
द डॉन अख़बार के मुताबिक मिनगोरा में जुटे विशेषज्ञों का कहना था कि ये भैंस न सिर्फ़ देखने में ख़ूबसूरत होती हैं बल्कि ये ज़्यादा दूध देती है और इसका मीट भी बेहतर होता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

अगला लेख