Hanuman Chalisa

'दलित से गर्भवती मुस्लिम लड़की को ज़िंदा जलाया'

Webdunia
मंगलवार, 6 जून 2017 (11:21 IST)
- इमरान कुरैशी
कर्नाटक के एक गांव में 21 साल की एक मुस्लिम लड़की को उसके घर वालों ने कथित तौर पर इसलिए ज़िंदा जला दिया, क्योंकि एक दलित से छिपकर शादी करने के बाद वह गर्भवती अवस्था में घर लौटी थी।
 
ये घटना विजयपुरा ज़िले के मुद्देबिहाल तालुकी के गुंडाकनला गांव की है। बानू बेग़म को गांव के ही 24 वर्षीय दलित युवक सायाबन्ना शरणप्पा कोन्नुर से प्यार हो गया था। जब बानू के मां-बाप को इस बारे में पता चला तो उन्होंने सायाबन्ना पर एक नाबालिग को फुसलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सायाबन्ना से भी कथित तौर पर उनके घर वालों ने मारपीट की।
 
इसके बाद दोनों 24 जनवरी को भागकर गोवा चले गए। वहां कथित तौर पर उन्होंने शादी की। इसी शनिवार को वे अपने गांव लौटे, यह ख़ुशखबरी लेकर कि बानू मां बनने वाली है। लेकिन बानू के मां-पिता को इससे खुशी नहीं हुई। बल्कि सायाबन्ना के पिता ने भी ये रिश्ता तोड़ने के लिए कहा।
इसी दिन बानू के मां-पिता ने अपनी बेटी और दामाद दोनों की पिटाई की। सायाबन्ना पुलिस की मदद मांगने गए। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती, बानू की मौत हो गई थी। आरोप है कि उन्हें कई बार चाकू मारा गया।
 
विजयपुरा के एसएसपी कुलदीप कुमार जैन ने कहा, 'उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया और ज़िंदा जला दिया।' एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बानू की मां, भाई, बहन और सायाबन्ना के पिता को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख