Hanuman Chalisa

अंगुलियां चटकाने पर क्यों होती है आवाज़?

Webdunia
सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (14:52 IST)
वैज्ञानिकों का ध्यान लोगों की सबसे अजीब आदतों में से एक पर है- अंगुलियां चटकाने पर आवाज़ क्यों होती है?
 
अमेरिका और फ्रांस के शोधकर्ताओं का कहना है कि इसका कारण गणित के तीन समीकरणों की मदद से बताया जा सकता है। उनके मॉडल से ये साबित होता है कि ये आवाज़ हड्डियों के जोड़ में जो तरल पदार्थ होता है, उसमें बुलबुले फूटने की वजह से होती है।
 
हैरानी की बात ये है कि इस प्रक्रिया पर एक पूरी सदी तक बहस होती रही। फ्रांस में विज्ञान के छात्र विनीत चंद्रन सुजा क्लास में अपनी अंगुलियां चटका रहे थे जब उन्हें इसके बारे में पता लगाने का ख़्याल आया।
 
उन्होंने अपने अध्यापक डॉ. अब्दुल बरकत के साथ गणितीय समीकरणों की एक सिरीज़ तैयार की जिसकी मदद से बताया जा सके कि अंगुलियों और कलाई के जोड़ों को चटकाने पर आवाज़ क्यों और कैसे आती है।
 
फूटते हैं बुलबुले
उन्होंने बीबीसी को बताया, "पहले समीकरण से पता चला कि जब हम अपनी अंगुलियां चटकाते हैं, हमारी हड्डियों के जोड़ों में अलग-अलग दबाव होता है।"
 
"दूसरे समीकरण से पता चलता है कि अलग दबाव से बुलबुलों का साइज़ भी अलग होता है।"
 
"तीसरा समीकरण में हमने अलग-अलग साइज़ वाले बुलबुलों को, आवाज़ करने वाले बुलबुलों के साइज़ के साथ जोड़ा।"
 
चंद्रन सुजा ने बताया कि इन सभी समीकरणों से एक पूरा गणित मॉडल बन गया जो अंगुली चटकने की आवाज़ के बारे में बताता है। चंद्रन इस वक्त कैलिफोर्निया के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में पोस्टग्रेजुएशन कर रहे हैं।
 
जब हम अपनी अंगुलियां चटकाते हैं तो हम अपने जोड़ों को खींच रहे होते हैं। और जब हम ऐसा करते हैं तो दबाव कम होता है। बुलबुले तरल के रूप में होते है जिसे साइनोवियल फ्लूड कहा जाता है। अंगुलियां चटकाने की प्रक्रिया में जोड़ों का दबाव बदलता है और उससे बुलबुले भी तेज़ी से घटते-बढ़ते हैं और इसी से आवाज़ पैदा होती है।
 
विपरीत सिद्धांत
इस मॉडल से दो विपरीत थ्योरी यानी सिद्धांतों में एक संबंध बनता नज़र आता है। बुलबुले के फूटने से आवाज़ पैदा होती है, ये बात पहले 1971 में सामने आई थी। लेकिन 40 साल बाद इसे नए प्रयोगों के बाद चुनौती दी गई जिसमें बताया गया कि बुलबुले अंगुलियां चटकाने के काफी देर बाद भी फ्लयूड में बने रहते हैं।
 
इस नए मॉडल के बाद ये मुद्दा हल होता दिख रहा है क्योंकि इसके मुताबिक कुछ बुलबुलों के फूटने से ही आवाज़ पैदा होती है। इसलिए, अंगुलियां चटकने के बाद भी छोटे बुलबुले तरल में बने रहते हैं।
 
इस स्टडी को सांइटिफिक रिपोर्ट्स जरनल में प्रकाशित किया गया है जिससे पता चलता है कि बुलबुले फूटने से जो दबाव पैदा होता है उससे वेव पैदा होती है जिसे गणित के समीकरणों से समझा जा सकता है और मापा जा सकता है। इससे ये भी पता चलता है कि कुछ लोग अपनी अंगुलियां क्यों नहीं चटका पाते हैं। अगर आपकी अंगुलियों के टखनों की हड्डियों में ज्यादा जगह है तो दबाव उतना नहीं हो पाता कि आवाज़ पैदा करे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख