Hanuman Chalisa

'शहीद की तरह मरना चाहता था ओसामा बिन लादेन का 12 साल का पोता'

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2018 (12:29 IST)
(बीबीसी मॉनिटरिंग)
चरमपंथी संगठन अल कायदा के एक जिहादी समर्थक ने ओसामा बिन लादेन के 12 साल के पोते ओसामा हमजा बिन लादेन की हत्या की सूचना दी है।
 
अल कायदा के ऑनलाइन समर्थकों में इससे जुड़े एक पत्र को शेयर किया जा रहा है जिसे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमज़ा बिन लादेन द्वारा लिखा हुआ बताया जा रहा है।
 
एक हाई-प्रोफ़ाइल ऑन-लाइन जिहादी अल-वतीक़ बिल्लाह ने 31 दिसंबर को मैसेज़िंग ऐप टेलिग्राम पर ओसामा बिन लादेन के पोते की मौत की ख़बर दी थी।
 
इसके बाद से हाई प्रोफ़ाइल अल-क़ायदा इनसाइडर शायबत-अल-हुकमा समेत कई अन्य प्रमुख अल-क़ायदा समर्थकों ने भी टेलिग्राम पर ये ख़बर शेयर की है।
 
अल-बतीक ने ओसामा बिन लादेन के पोते की हत्या कैसे हुई और कहां हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन एक दूसरे अल-क़ायदा समर्थक अबु-खल्लाद अल-मुहनदीस ने कहा है कि इस बच्चे की हत्या रमजान के महीने हुई थी जो 26 मई से लेकर 24 जून तक मनाया गया था।
 
अबु-खल्लाद अल-मुहनदीस ने इस बच्चे की मां और परिवार को लिखा गया एक पत्र भी जारी किया है जिसे कथित तौर पर हमज़ा बिन लादेन द्वारा लिखा गया बताया जा रहा है।
 
इस पत्र में हमज़ा बिन लादेन ने कहा है कि ये बच्चा हमेशा एक शहीद की तरह मरना चाहता था और साल 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद काफ़ी दुखी था।
 
हमज़ा बिन लादेन ने कथित तौर पर अपने भतीजों को भी अपने ओसामा बिन लादेन, ओसामा हमज़ा बिन लादेन और अपने भाइयों की हत्या का बदला लेने के लिए जिहाद छेड़ने की अपील की है।
 
अल-वतीक़ लंबे समय से एक ऑनलाइन जेहादी है और अल-क़ायदा से जुड़ी हुई इसकी जानकारियों को भरोसे लायक माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख