सऊदी अरब में भारी बर्फ़बारी, पर्यटकों की भीड़ बढ़ी

BBC Hindi
सोमवार, 13 जनवरी 2020 (11:22 IST)
सऊदी अरब के उत्तरी हिस्से ताबुक में बर्फ़बारी हुई है। बर्फ़बारी शुक्रवार सुबह से शुरू हुई थी। अरब न्यूज़ के अनुसार बर्फ़ से जबल अल-लावज़, अल-दाहेर और अल्क़ान पर्वत ढंक गए हैं। सऊदी अरब का यह उत्तरी हिस्सा पर्यटकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। इस इलाक़े में ट्रैफ़िक बहुत ज़्यादा रहता है इसलिए सरकार यहां सुविधाएं लगातार बढ़ा रही हैं।
 
अरब न्यूज़ के अनुसार इस इलाक़े में तापमान 0 से नीचे चला गया है। प्रशासन ने लोगों को इस मौसम को लेकर सतर्क किया है। मौसम विभाग ने ताबुक, मदीना और उत्तरी सीमावर्ती इलाक़े में भारी बारिश की भी चेतावनी दी है।
 
अरबी अख़बार अशराक़ अल-अवसात के अनुसार सऊदी अरब में हर साल जबल अल-लावज़, जबल अल-ताहिर और ताबुक में जबल अल्क़ान पर्वतों पर 2 से 3 हफ़्ते तक बर्फ़ गिरती है। ये पहाड़ सऊदी अरब के उत्तर- पश्चिमी इलाक़े में हैं। सऊदी में यहां बर्फ़ गिरने के बाद काफ़ी हलचल होती है।
 
बर्फ़ गिरने के बाद सऊदी के लोग भी इस इलाक़े में पहुंचने लगते हैं। ताबुक में टूरिज़म अथॉरिटी के जनसंपर्क अधिकारी वाइल अल-ख़ालदी ने अशराक़ अल-अवसात से कहा है, 'बर्फ़ गिरने के बाद स्थानीय लोगों के अलावा विदेशी पर्यटक भी यहां पहुंचते हैं। हमें उम्मीद है कि इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। इस साल जब स्कूलों में छुट्टियां हैं तभी बर्फ़ भी गिरी है।'
 
जबल अल-लावज़ पहाड़ 2,600 मीटर ऊंचा है। इस पर्वत को अलमंड माउंटेन भी कहा जाता है, क्योंकि इसके ढलान पर बड़ी संख्या में बादाम के पेड़ लगे हुए हैं। हर साल इस पहाड़ पर बर्फ़बारी होती है और तापमान धड़ाम से नीचे चला आता है। ताबुक का शुमार सऊदी के सबसे ख़ूबसूरत इलाक़ों में है। यहां ख़ुशबूदार पौधे हैं जिनका इस्तेमाल परफ़्यूम बनाने में होता है। ताबुक जॉर्डन की सीमा से लगा हुआ इलाक़ा है।
 
सऊदी में हुई इस बर्फ़बारी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफ़ी हलचल है। शाहिर बिन अतियाह ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ताबुक में जमकर बर्फ़बारी हुई है। सारे पेड़ बर्फ़ में लिपटे हुए हैं। शाहिर ने लिखा है, 'क्या आप कल्पना कर सकते हैं? यह रूस नहीं है। इटली या नॉर्वे भी नहीं।' एक और सोशल मीडिया यूज़र अब्दुल माजिद अल-शरीफ़ ने ट्वीट कर लिखा है, 'यह अल्लाह की इनायत है।'
 
पूरे मध्य-पूर्व में भारी बर्फ़बारी हो रही है। गल्फ़ न्यूज़ के अनुसार बुधवार को लेबनान के नैबतियेह प्रांत में भारी बर्फ़बारी से 3 लोगों की मौत हो गई है। लेबनान के पश्चिमी इलाक़े के सारे पहाड़ बर्फ़ से ढंक गए है। ईरान, फिलीस्तीनी इलाक़े, लेबनान और जॉर्डन में भी भारी बर्फ़बारी हुई है। वेस्ट बैंक में रामल्लाह की सड़कें बर्फ़ से बंद हो गई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

Realme C73 5G लॉन्च, सस्ती कीमत में महंगे फोन के फीचर्स

TECNO POVA Curve 5G : सस्ता AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन मचाने आया तहलका

फोन हैकिंग के हैं ये 5 संकेत, जानिए कैसे पहचानें और बचें साइबर खतरे से

NXTPAPER डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन भारत में पहली बार लॉन्च, जानिए क्या है यह टेक्नोलॉजी

अगला लेख