Hanuman Chalisa

विकास के मोर्चे पर क्या वाक़ई पिछड़ा है जम्मू-कश्मीर?

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (09:29 IST)
शादाब नज़मी, बीबीसी संवाददाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम राष्ट्र के नाम संदेश में कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू-कश्मीर को विकास से वंचित रखा गया है। इससे पहले सोमवार को राज्यसभा में विशेष दर्जा देने वाले प्रावधान को ख़त्म करने की घोषणा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने भी यही दलील दी थी।
 
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को ख़त्म करने के सरकार के फ़ैसले से राज्य में विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति बहाल करने में मदद मिलेगी।
 
लेकिन क्या वाक़ई जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य सेवाओं, विकास और शिक्षा के मामले में भारत के दूसरे राज्यों की तुलना में पिछड़ा हुआ है। हमने देश के अन्य राज्यों की तुलना करने के लिए कुछ संकेतकों को खंगाला।
 
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2015-16) के मुताबिक़, इन सभी संकेतकों में केरल सर्वश्रेष्ठ राज्य है। यहां 6 साल और उससे अधिक उम्र की 95.4 फ़ीसदी महिलाओं ने स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। इसकी तुलना में, बिहार में इस वर्ग में केवल 56 फ़ीसदी महिलाएं ऐसी हैं जो कभी स्कूल गई हैं।
 
इस मामले में जम्मू-कश्मीर कहां है?
जम्मू-कश्मीर में इस वर्ग की महिलाओं की स्थिति बिहार (56.9%), उत्तर प्रदेश (63%) और आंध्र प्रदेश (62%) के मुक़ाबले कहीं बेहतर है। यहां इस वर्ग की 65.6 फ़ीसदी महिलाओं ने स्कूली शिक्षा ली है।
 
कई मोर्चों पर यूपी-बिहार से आगे
इसी तरह, कई भारतीय राज्यों की तुलना में जम्मू-कश्मीर में लिंगानुपात भी बेहतर है। जम्मू-कश्मीर में प्रति 1,000 पुरुषों पर 972 महिलाएं हैं। जबकि दिल्ली (854), उत्तर प्रदेश (995) और महाराष्ट्र (952) जैसे राज्यों में लिंगानुपात जम्मू-कश्मीर से कहीं कम है।
 
जम्मू-कश्मीर अन्य संकेतकों जैसे घरों में बिजली की उपलब्धता के मामले में बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से भी आगे है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र की तुलना में कहीं बेहतर सफ़ाई सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाता है।
 
जम्मू-कश्मीर उन कुछ राज्यों में से है जहां शिशु मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है। सर्वे यह भी बताता है कि राज्य में मृत्यु दर बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और गुजरात की तुलना में कम है।
 
बात जब टीकाकरण की आती है तो, यहां 12-23 महीने की आयु वर्ग के 75 फ़ीसदी बच्चों का पूरी तरह टीकाकरण होता है। जबकि गुजरात में यह दर 50 फ़ीसदी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख