Hanuman Chalisa

नरेंद्र मोदी ने बहुत अच्छा काम किया है: ट्रंप

Webdunia
मंगलवार, 27 जून 2017 (11:45 IST)
अमेरिका के दौरे पर गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से रुबरू हुए। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा...
*राष्ट्रपति जी ने जिस तरह से मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया है, सम्मान किया है। ये सवा सौ करोड़ देशवासियों का सम्मान है। मैं इसके लिए राष्ट्रपति जी का और फर्स्ट लेडी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।''
 
*भारत की विकास यात्रा भारत की आर्थिक प्रगति इन सारे विषयों पर राष्ट्रपति जी का गहरा अध्ययन है।
 
*मुझे ख़ुशी है कि 2014 में जब वो राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में भी नहीं थे और तब भारत आए थे, उस समय उन्होंने मेरे बारे में पूछे जाने पर मीडिया में बड़ी उम्दा बातें कहीं थी। मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा... 
*मोदी का व्हाइट हाउस में आना मेरे लिए सम्मान की बात है।
*नरेंद्र मोदी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री हैं।
*आपने बहुत बढ़िया काम किया है। आर्थिक तौर पर भारत बहुत अच्छा कर रहा है।
*इसके लिए मैं आपको मुबारकबाद देना चाहता हूं।
 
'सच्चा दोस्त'
इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी को एक 'सच्चा दोस्त' बताया था। वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए लिए एक आलेख में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और अमेरिका को उन्नति का इंजन बताया था। दोनों नेताओं के बीच रक्षा और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में चर्चा होने और संबंधों में प्रगाढ़ता लाने की संभावना जताई जा रही है।
 
इस मुलाक़ात से ठीक पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कश्मीरी चरमपंथी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन के नेता मोहम्मद यूसुफ़ शाह उर्फ़ सैयद सलाहुद्दीन का नाम अंतरराष्ट्रीय आंतकवादियों की सूची में जोड़ दिया है।
 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सैयद सलाहुद्दीन को अमेरिकी सुरक्षा और विदेश नीति के लिए ख़तरा बताया है। भारत के मुताबिक़ सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान में रहकर कश्मीर में भारत-विरोधी अभियान चला रहे हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख