अब सुनिए पाकिस्तान के गायकों को 'जन-गण-मन' गाते हुए

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2017 (11:57 IST)
भारत और पाकिस्तान की आज़ादी की 70वीं सालगिरह पर अमन-एकता का संदेश देता हुआ दोनों मुल्कों के राष्ट्रगान का 'मैशअप' सोशल मीडिया में ख़ूब साझा किया जा रहा है।
 
इसमें दोनों देशों के सिंगर दोनों देशों के राष्ट्रगान को मिल-जुलकर गा रहे हैं। शांति समर्थक फेसबुक ग्रुप 'वॉइस ऑफ़ राम' ने इसे शेयर किया, जहां इसे तीन लाख से ज़्यादा बार देखा और करीब साढ़े आठ हज़ार बार साझा किया जा चुका है।
 
सोशल मीडिया पर दोनों तरफ़ से इस कोशिश को सराहा जा रहा है। यह वीडियो इन शब्दों के साथ शुरू होता है, 'जब हम अपनी सीमाएं कला के लिए खोलते हैं तो शांति भी साथ ही आती है।'
 
'शांति के लिए साथ आएं'
वीडियो में कई कलाकार 'जन गण मन' और पाकिस्तान का 'पाक सरज़मीं'- कुछ रिकॉर्डिंग स्टूडियो से और कुछ दूसरी लोकेशन से- गाते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो 'आइए शांति के लिए साथ खड़े हों' के संदेश के साथ ख़त्म होती है। इससे पहले 11 अगस्त को 'वॉइस ऑफ़ राम' ने ही एक वीडियो फ़ेसबुक पर डाला था जिसमें भारत का म्यूज़िक बैंड इंडियन एकापेला बैंड वॉक्सकॉर्ड ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख 76 हज़ार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
 
पाकिस्तान के डॉन अख़बार ने भी इसकी खुलकर तारीफ़ की। अख़बार ने लिखा, "14 अगस्त से ठीक पहले जारी हुआ ये वीडियो अपने आप में एक आश्चर्य है। मोनोक्रोम में शूट किया गया, संगीत के साज़ो-सामान से परे इस वीडियो को सुनना अपने आप में ख़ास है। क्या पाकिस्तान भी यही प्रतिक्रिया देगा। हमें ऐसा होता देखने के लिए इंतजार करना होगा।"
 
दोनों तरफ़ से अमनपसंद कमेंट
'वॉइस ऑफ़ राम' के प्रमुख, फ़िल्ममेकर और एक्टिविस्ट राम सुब्रमण्यन ने वेबसाइट 'कैच न्यूज़' से कहा कि उन्होंने यह वीडियो इसलिए बनाया क्योंकि बहुत सारे लोग शांति के बारे में बात करने से डरते हैं और यह एक बेवजह का डर है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए ये वीडियोज़ नई शुरुआत हैं। शांति की ओर एक और छोटा कदम है।"
भारत की तरफ़ से ताज़ा वीडियो पर कल्पेश पटेल ने कमेंट किया, "उम्मीद है कि यह पाकिस्तान में वायरल हो जाएगा। हम कुछ भारतीय शांति चाहते हैं। यह स्वतंत्रता दिवस पर सबसे अच्छा तोहफ़ा है जो दोनों देश एक दूसरे को दे सकते हैं।"
 
कराची की ओसामा फ़ारूक़ी ने इस पर जवाब दिया है, "यह वायरल हो चुका है। यह आत्मा को छूने और सुक़ून देने वाला है। पाकिस्तान की तरफ़ से प्यार।"

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Realme का सस्ता 5G स्मार्टफोन, रोंगटे खड़े कर देंगे फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

15000 में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, 24GB तक रैम और 60 दिन चलने वाली बैटरी

53000 रुपए की कीमत का Google Pixel 8a मिलेगा 39,999 रुपए में, जानिए कैसे

Apple Event 2024 : iPad Pro, iPad Air, Magic Keyboard, Pencil Pro एपल ने लूज इवेंट में किए लॉन्च

अगला लेख