Hanuman Chalisa

पाकिस्तान : टिक टॉक बनाने वाली एयरहोस्टेस को वार्निंग

BBC Hindi
मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (12:06 IST)
पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस पीआईए ने अपनी 2 एयरहोस्टेस को सोशल मीडिया पर टिक टॉक वीडियो शेयर करने पर चेतावनी दी है। इन वीडियो में दोनों एयरहोस्टेस फ़िल्मी डायलॉग या गानों पर टिक टॉक वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं। एक वीडियो में वो एयरपोर्ट पर मौजूद हैं जबकि दूसरा वीडियो उड़ान के दौरान बनाया गया है।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता मशहूर ताजवर ने कहा कि इन दोनों केबिन क्रू को वार्निंग दी गई है, क्योंकि उन्होंने ड्यूटी के दौरान यूनिफ़ॉर्म में वीडियो बनाया। पीआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि ये महिलाएं पीआईए में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं और उनके ख़िलाफ़ कोई और शिकायत नहीं है। इसलिए उन्हें सिर्फ़ चेतावनी दी गई वरना उन्हें नौकरी से बर्ख़ास्त कर दिया जाता।

इससे पहले, नैब (नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो) के चेयरमैन ने वीडियो ब्लॉगर ईवा ज़ुबेक को नोटिस जारी किया था, जब उन्होंने पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज लेकर डांस करने वाला एक वीडियो बनाया था। उसकी वजह से पीआईए के कुछ अधिकारी अब तक अदालतों के चक्कर काट रहे हैं।

दूसरी तरफ़ पीआईए के लिए काम करने वाले एक अधिकारी ने बताया, ये वीडियो फ़नी है और मज़ाक़िया वीडियो है, लेकिन दुर्भाग्यवश हम इस तरह की एयरलाइंस नहीं हैं जिसमें इस क़िस्म के मज़ाक़ को समझा जाए या सराहा जाए। अगर यही एमेरेट्स की या लुफ़थानसा एयरलाइंस होती तो ये चल जाता।

जब उनसे पूछा गया कि वीडियो में एक मर्द भी मौजूद है जो एक पैकेट आगे बढ़ा रहे हैं तो उन्होंने कहा, मर्दों को कौन देखता है। डेकोरम और इस क़िस्म की बातों का ख्याल तो महिलाओं को ही रखना पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगर आप भी देर तक मोबाइल देखते हैं तो जान लें ये नुकसान

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

अगला लेख