Hanuman Chalisa

'ऊपरवाले' की नज़र से कैसी दिखती है अमीरी और ग़रीबी की खाई

Webdunia
बुधवार, 22 अगस्त 2018 (11:38 IST)
जॉनी मिलर ने अप्रैल 2016 में एक ख़ास काम शुरू किया था जिसके तहत वो असमानता दिखाने वाली जगहों की तस्वीरें लेना चाहते थे। उनकी कोशिश थी कि लोग ये स्वीकार करें कि असमानता एक सच्चाई है। लोग अक्सर कहते हैं कि ऊपरवाले की नज़र में सब बराबर हैं- क्या अमीर और क्या ग़रीब।
 
 
जॉनी मिलर ने जब ड्रोन के ज़रिए आसमान से कुछ तस्वीरें लीं, तब उन्हें जान पड़ा की अमीरी और ग़रीबी के बीच की खाई सचमुच कितनी गहरी दिखती है और दोनों के बीच वाकई में कितनी असमानता है।
 
दक्षिण अफ्रीका से ताल्लुक रखने वाले मिलर कहते हैं, "जैसे ही आप केपटाउन में कदम रखते हैं, आप खुद को झुग्गियों से घिरा पाते हैं।"
 
 
"एयरपोर्ट के चारों ओर टीन से बनी झुग्गियां हैं। अपको दूसरे इलाके यानी मेरे जैसे विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के रहने वाले समृद्ध इलाके में पहुंचने के लिए दस मिनट लगते हैं।"
 
मिलर कहते हैं, "केपटाउन में जैसी असमानता दिखती है वैसी दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी नज़र आता है।"
 
 
"बराक ओबामा की तरह ही मेरा भी मानना है कि असमानता को समझना इस पीढ़ी के लिए एक बड़ी चुनौती है।"
 
 
ऊपर से ली गई इस तस्वीर में दो इलाके बाड़, सड़कों के ज़रिए बटें हुए नज़र आते हैं। सड़क की एक तरफ गरीबों के घर हैं तो दूसरी तरफ अमीरों के आलिशान घर आसानी से पहचाने जा सकते हैं।
 
ड्रोन फोटोग्राफी के लिए सबसे अच्छी जगह चुनने से पहले मिलर को काफी शोध करना पड़ा। वो बताते हैं, "कई चीज़ों की मदद से मैंने जगह की पहचान की। इनमें जनगणना के आंकड़ों, मैप, ख़बरें पढ़ने और लोगों से बात करने से भी काफी मदद मिली।"
 
 
"फोटोग्राफी के लिए जगह की पहचान करने के बाद मैंने गूगल अर्थ पर उसे देखा। आसमान से तस्वीरें लेने के लिए मुझे एयर लॉ, एयर सेफ्टी, खुद की सेफ्टी, बैटरी लाइफ़, रेंज, मौसम, एंगल, दिन के समय के अलावा कई चीज़ों का ध्यान रखना पड़ा।"
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख