Hanuman Chalisa

वर्ल्ड कप 2019 : रोहित शर्मा की नजर अब इन रिकॉर्ड्स पर

BBC Hindi
सोमवार, 8 जुलाई 2019 (18:24 IST)
2019 क्रिकेट विश्व कप रोहित शर्मा के लिए याद रखा जाएगा, इसमें अब दोराय नहीं है। अपने खेल में जरूरी और महीन तकनीकी बदलाव करके रोहित शर्मा इंग्लैंड की पिचों पर कमाल कर रहे हैं। वे वनडे क्रिकेट की रैंकिंग में नंबर 2 पर बने हुए हैं और अपने ताजा प्रदर्शन से पहले नंबर पर मौजूद विराट कोहली के और करीब पहुंच गए हैं।
 
रोहित के नाम इस विश्व कप में सर्वाधिक 647 रन हैं और वे 5 शतक लगा चुके हैं। मंगलवार को जब टीम इंडिया मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने उतरेगी तो रोहित के पास ये रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
 
32 साल के रोहित किसी भी विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। अगर रोहित सेमीफाइनल में 26 रन और बना लेते हैं तो वे सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर किसी 1 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। अगर रोहित मंगलवार को 53 रन बना देते हैं तो वे एक विश्व कप में 700 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
रोहित शर्मा इस विश्व कप में 3 लगातार शतक लगा चुके हैं और उनके पास विश्व कप में 4 लगातार शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 2015 विश्व कप में लगातार 4 शतक लगाए थे।
 
रोहित के नाम विश्व कप क्रिकेट में 3 शतक हो गए हैं। इसमें से 5 उन्होंने 2019 विश्व कप में लगाए हैं। विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वे सचिन तेंदुलकर के साथ पहले स्थान पर हैं।
 
अगर वे मंगलवार को सेमीफाइनल में भी शतक लगा देते हैं तो वे सचिन को पीछे छोड़ देंगे। दिलचस्प बात यह है कि सचिन ने विश्व कप की 44 पारियों में 3 शतक लगाए थे जबकि रोहित 16 पारियों में यह कारनामा कर चुके हैं।
 
रोहित के पास विश्व कप इतिहास में 1,000 रन पूरे करने का मौका भी होगा। इसके लिए उन्हें सिर्फ 23 रनों की जरूरत है। वे सफल रहे तो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली विश्व कप स्पर्धाओं में 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

अगला लेख