Hanuman Chalisa

अम्मा की समाधि पर चिनम्मा ने क्यों दी तीन थपकियां

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (10:33 IST)
एआईएडीएमके महासचिव शशिकला नटराजन ने समर्पण के लिए बेंगलुरु जाने से पहले चेन्नई में जयललिता की समाधि पर जाकर कुछ शपथ ली है। स्थानीय टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारण में दिखा कि शशिकला मरीना बीच पर जयललिता की समाधि पर गईं और वहां तीन बार थपकी लगाने के बाद खड़े होकर कुछ बुदबुदाईं। उनके समर्थकों के अनुसार चिनम्मा ने वहां एक "बड़ी शपथ" ली है।
चेन्नई से बेंगलुरु
इस दौरान अपने समर्थकों के बीच घिरीं शशिकला काफ़ी भावुक नज़र आ रही थीं। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला को समर्पण के लिए और समय देने से इनकार कर दिया जिसके बाद उन्हें सज़ा के लिए बेंगलुरु जाना पड़ा।
 
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में शशिकला को सुनाई गई निचली अदालत की चार साल की सज़ा को बहाल रखा था। इसके बाद शशिकला सड़क के रास्ते बेंगलुरु के लिए रवाना हो गईं।
 
वही पुरानी जेल
बेंगलुरु में शशिकला उसी जेल में सज़ा काटेंगीं जहां वो 2014 में जयललिता के साथ बंदी रखी गई थीं। बाद में एक अदालत के फ़ैसले के बाद दोनों रिहा हो गई थीं। मगर अब सुप्रीम कोर्ट ने उस फ़ैसले को पलट दिया है जिससे शशिकला को चार साल की सज़ा पूरी करने के लिए फिर से जेल जाना पड़ रहा है।
पनीरसेल्वम भी गए थे जया की समाधि पर
तमिलनाडु में हाल के दिनों में उथल-पुथल भरे सियासी माहौल में जयललिता की समाधि राजनीति का एक अहम पड़ाव बनती जा रही है। इससे पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने जयललिता की समाधि पर लगभग पौने घंटे ध्यान लगाने के बाद ही शशिकला के नेतृत्व के ख़िलाफ़ बग़ावत का बिगुल बजाया था।
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख