Hanuman Chalisa

अमेरिका-ईरान तनाव: खाड़ी में युद्धपोत और मिसाइलों की तैनाती

Webdunia
शनिवार, 11 मई 2019 (15:27 IST)
सांकेतिक चित्र
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका, मध्यपूर्व में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली भेज रहा है। युद्धपोत 'यूएसएस आर्लिंगटन' को खाड़ी में यूएसएस अब्राहम लिंकन लड़ाकू समूह में शामिल किया जाएगा। इसमें तैनात विमान ज़मीन और पानी दोनों पर दुश्मन के ठिकानों को निशाना बना सकते हैं।
 
 
अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन का कहना है कि कतर के एक सैन्य ठिकाने पर बम बरसाने वाले US B-52 विमान भी भेजे जा चुके हैं। विभाग का कहना है कि मध्यपूर्व में मौजूद अमेरिकी सेना को ईरान के संभावित ख़तरों से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि ख़तरे क्या हैं, इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया है।
 
 
ईरान ने इन सब को बकवास बताया है। ईरान ने अमेरिका की इस तैनाती को "मनोवैज्ञानिक युद्ध" बताया है, जिसका मकसद उनके देश को डराना है।
 
 
कैसे हैं अमेरिका और ईरान के रिश्ते?
इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपने यूरोप दौरे पर पत्रकारों से कहा था, "हमने ईरान की तरफ़ से उकसाने वाले कदम निश्चित तौर पर देखे हैं और हम ख़ुद पर होने वाले किसी भी तरह के हमले के लिए उन्हें ज़िम्मेदार ठहराएंगे।"
 
 
हालांकि पोम्पियो ने ये स्पष्ट नहीं किया कि वो किन 'उकसाने वाली कदमों' के बारे में बात कर रहे थे। एक तरफ़ जहां अमेरिकी अपने सहयोगी देशों को ईरान से तेल न खरीदने पर मजबूर करके ईरान की अर्थव्यवस्था को धराशायी करना चाहता है वहीं ईरान का कहना है कि वो किसी भी हालत में झुकने वाला नहीं है।
 
 
अमेरिका पिछले साल ईरान समेत छह देशों के बीच हुई परमाणु संधि से बाहर हो गया था। राष्ट्रपति ट्रंप के इस समझौते को रद्द करने के पीछे ये वजह बताई जा रही थी कि वो साल 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय ईरान से हुई संधि से ख़ुश नहीं थे। इसके साथ ही अमेरिका ने यमन और सीरिया युद्ध में ईरान की भूमिका की आलोचना भी की थी।
 
 
ट्रंप प्रशासन को उम्मीद है कि वो ईरान सरकार को नया समझौता करने के लिए मजबूर कर लेंगे और इसके दायरे में सिर्फ़ ईरान का परमाणु कार्यक्रम ही नहीं बल्कि बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम भी होगा। अमेरिका का ये भी कहना है कि इससे मध्य पूर्व में ईरान का "अशिष्ट व्यवहार" भी नियंत्रित होगा।
 
 
वहीं, ईरान ने अमेरिकी पाबंदियों को ग़ैरक़ानूनी बताया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक़, अमेरिका के ऐलान के जवाब में ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि उनके पास अमरीकी प्रतिबन्धों का जवाब देने के लिए कई विकल्प हैं।
 
 
जवाद जरीफ़ ने कहा कि ईरान कई विकल्पों पर विचार कर रहा है और इनमें 'परमाणु अप्रसार संधि' से अलग होना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान को उसका तेल बेचने से रोका गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख