Hanuman Chalisa

वजाइना को हाइलाइट करने का चलन क्यों बढ़ रहा है?

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2017 (11:34 IST)
पुरानी यादों की बात करते हुए हमारे माता-पिता चांद पर इंसान के पहले क़दम और बर्लिन की दीवार के गिरने जैसी घटनाएं बताते हैं लेकिन नई पीढ़ी के पास क्या है?
 
क्या आपने कभी सोचा है कि आने वाली पीढ़ियों को हम आप अपने मौजूदा समय के बारे में क्या बताएंगे? वैसे, आप चाहें तो वजाइना हाइलाइटर की लॉन्चिंग को इसमें शामिल कर सकते हैं। वजाइना में कसाव के लिए स्टिक्स और ग्लिटर कैप्सूल के बाद अब एक नई चीज़ भी चलन में आ रही है।
 
डेनमार्क की एक ब्यूटी लाइन की ओर से 'वेरी वी ल्यूमिनाइज़र' नाम से इसे लॉन्च किया गया है। इस ल्यूमिनाइज़र को त्वचा की देखभाल के फ़ायदों को गिनाते हुए 'स्पेशल हाइलाइटिंग क्रीम' के तौर पर बेचा जा रहा है।
 
काले धब्बों से मुक्ति?
दावा किया जा रहा है कि इस क्रीम में मौजूद विटामिन ई आपके 'वी' एरिया पर 'काले धब्बे पड़ने से रोकता है'। इसके अलावा इसे तैयार करने के लिए इसमें ड्रिंक्स बनाने के काम आने वाला एक फूल भी होता है जिससे 'त्वचा मुलायम और खूबसूरत होती है' और इससे ख़ास जगह का रंग भी निखरता है।
 
इस हाइलाइटर को मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनियों ने बताया कि 'वी' एरिया का मतलब बिकिनी लाइन और उसके आसपास की त्वचा से है। उनका कहना है कि यह प्रोडक्ट महिलाओं को हर तरह से बेहतर महसूस कराने के लिए लाया गया है। इससे उन्हें असहजता से निपटने में भी आसानी मिलती है।
 
हालांकि यह भी सवाल उठता है कि आखिर वजाइना या उसके आसपास की स्किन को हाइलाइट करने की ज़रूरत क्या है और इसके दुष्परिणाम क्या हैं?
 
रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियंस की प्रवक्ता डॉ. वैनेला मैके ने बताया, ''कॉस्मेटिक्स, परफ़्यूम वाली साबुन, जेल और एंटीसेप्टिक के इस्तेमाल से बचने का यह अच्छा आइडिया है। क्योंकि ये सारी चीजें बैक्टीरिया के बैलेंस को बिगाड़ सकती हैं और जलन भी पैदा करती हैं।''

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख