Hanuman Chalisa

Hair Tips : घर में राहत देंगी ये 5 hairstyle

Webdunia
गर्मी का मौसम है और इस वक्त आप पूरा समय सिर्फ अपने घरों में हैं। हम में से ऐसी कई लड़कियां होंगी, जो घर में भी कंफर्ट और परफेक्ट रहना काफी पसंद करती होंगी और इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसी हेयर स्टाइल, जो आप घर में आसानी से बना सकती हैं। साथ ही इस गर्मी के मौसम में ये हेयर स्टाइल आपको राहत भी देगी।
 
तो आइए जानते हैं इन हेयर स्टाइल के बारे में...
 
हाई पोनीटेल
 
हाई पोनीटेल बहुत क्यूट हेयर स्टाइल में शामिल है और ये आपको कंफर्ट भी रखती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए आप अपने पूरे बालों में अच्छी तरह से कंघी कर लीजिए। अब एक बैंड की मदद से अपने पूरे बालों को बांध लीजिए।
 
हॉफ बन
 
हॉफ बन हेयर स्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने पूरे बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें। अब अपने आधे बालों को लेकर ऊपर की तरह हाई पोनीटेल बना लें। आधे बालों को खुला छोड़ दें। अब पोनीटेल को एक बन की तरह बना लें और हेयर पीन्स की मदद से इन्हें सेट कर लें। तो लीजिए तैयार है आपकी आसानी से बनने वाली हेयर स्टाइल, जो बिना ज्यादा मेहनत के बन भी जाती है, साथ ही स्टाइलिश भी लगती है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।
 
सिंपल वन साइड चोटी
 
घर में आप सिंपल वन साइड चोटी भी कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में जितनी सिंपल होती है, उसे बनाना भी बेहद आसान होता है, साथ ही आपको यह हेयर स्टाइल गर्मियों के मौसम में बहुत राहत भी देगी।
 
पिगटेल हेयर स्टाइल
 
पिगटेल हेयर स्टाइल को बच्चे से लेकर बड़े तक कैरी कर सकते हैं। यह गर्मी के मौसम के हिसाब से सबसे बेहतरीन हेयर स्टाइल है। यह आपको राहत तो देती ही है, साथ ही दिखने में भी बहुत क्यूट लगती है। साथ ही पिगटेल हेयरस्टाइल छोटी बच्चियों से लेकर यंग गर्ल तक सब पर अच्छी लगती है।
 
हेयर बन
 
अधिकतर लड़कियां हेयर बन को ज्यादा पसंद करती हैं, क्योंकि इस हेयर स्टाइल को करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह दिखने में भी बहुत अच्छी लगती है। इसे आप हेयर स्टीक की मदद से भी आसानी से बना सकती हैं। अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आप हेयर स्टीक का इस्तेमाल बहुत आसानी से कर सकती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख