Hanuman Chalisa

पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, दिन भर की थकान होगी छू मंतर

Webdunia
लेपटॉप या कम्‍प्‍यूटर स्‍क्रीन पर लगातार काम करने के बाद रात तक बुरी तरह से ठक जाते हैं। कई बार अगले दिन काम पर आपकी थकान का असर भी पड़ता है। इसके लिए एक सबसे आसान तरीका है जिससे आपकी थकान भी दूर हो जाएगी और सुबह उठने पर आप तरोताजा महसूस करेंगे। इसके लिए आप ऑफिस से आने के बाद जब भी नहाते हैं तो 5 में से कोई सी भी एक चीज अपनाएं। इससे आपकी दिनभर की थकान छू मंतर हो जाएगी। तो आइए जानते हैं -
 
1. नींबू -  नींबू में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट गुण आपकी बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। पानी में दो बूंद नींबू की डालकर स्‍नान करने से दिनभर की थकान दूर हो जाती है। वहीं इसकी खुशबू से ताजगी महसूस होती है। जिससे आप एक दम फ्रेश महसूस करते हैं। शरीर पर मौजूद दिनभर की गंदगी को मिटाने में भी मदद मिलती है। और चेहरे या बॉडी पर जमा दाग-धब्‍बे भी हल्‍के पड़ जाते हैं। 
 
2. ऑलिव ऑयल - यह सबसे अधिक उपयोगी तेल है। स्‍नान करने के दौरान बाल्‍टी में एक ढक्‍कन ऑलिव ऑयल डाल लें। यह एंटी-एजिंग का काम भी करती है। इसमें विटामिन ई और के की भरपूर मात्रा होती है। पानी में डालकर इसे लगाने से कोलेजन का काम भी हो जाता है। 
 
3. नमक - दिनभर की थकान दूर करने का सबसे अचूक उपाय है नमक। गुनगुने पानी में 1 चम्‍मच नमक डालकर नहाने से दिनभर की थकान और गंदगी दोनों दूर हो जाती है। जिससे थकान के बाद भी भरपूर नींद आती है। 
 
4. दूध - वैसे तो दूध से स्‍नान करना एक भारतीय परंपरा रही है। रात को आपके यहां दूध आता है तो आधी कटोरी दूध गुनगुने पानी में डालकर स्‍नान करें। इससे आपकी स्किन बहुत अधिक सॉफ्ट हो जाएगी। बल्कि रात में आपको किसी प्रकार का मॉइश्‍चराइजर भी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 
5. लैवेंडर ऑयल - इस तेल का इस्‍तेमाल स्‍पा के दौरान सबसे अधिक किया जाता है। लैवेंडर की सिर्फ दो बूंदों को पानी में डालने के बाद उस गुनगुने पानी से स्नान करें। आपकी सभी थकान दूर हो जाएगी। इस ऑयल से स्‍नान करने से मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख