Hanuman Chalisa

Beauty care : दमकती त्वचा के लिए अपनाएं Tomato Facemask

Webdunia
चमकती-दमकती त्वचा की चाहत किसे नहीं होती? हर व्यक्ति अपनी त्वचा को स्वस्थ और शाइनी बनाने के लिए ढेरों उपाय करता है। लेकिन इन सब उपाय के बावजूद कुछ असर दिखाई नहीं देता। अगर आप चाहते हैं नेचुरली सुंदरता, साफ स्कीन तो आपको यहां-वहां भटकने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे किचन में ही छुपा है खूबसूरती का खजाना।
 
जी हां, हम बात कर रहे है सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाले टमाटर की, जो सब्जियों का तो स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाता है। तो आइए जानते हैं टमाटर के उपयोग से आप कैसे क्लीयर स्कीन पा सकती हैं?
 
टमाटर का कैसे करें फेस पर उपयोग?
 
टमाटर के जूस को निकालकर अपने पूरे चेहरे पर रोज लगाएं। यह आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑइल निकालने में मदद करता है।
 
1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच मलाई, आधा चम्मच शहद और 2 चम्मच टमाटर का जूस इन्हें साथ में मिलाकर रख लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद साफ पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। इस फेसमास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार जरूर करें और असर आपके सामने होगा।
 
टमाटर का आधा भाग लेकर इसे ब्लैकहेडस पर रब करने से आपके ब्लैक हेड्स धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।
 
टमाटर के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से फायदे-
 
स्कीन पर पड़ रही झुर्रियों से भी टमाटर आपको निजात दिला सकता है। इसके लिए आप रोज टमाटर को अपने फेस पर लगाएं। यह आपकी स्कीन को टाइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
 
स्कीन को तरोताजा रखना चाहती हैं तो टमाटर का इस्तेमाल जरूर करें। यह आपकी स्कीन को फ्रेश रखने में आपकी मदद करेगा।
 
टमाटर में विटामिन सी की उपस्थिति त्वचा को क्लीन करने में मदद करती है। अपने चेहरे पर टमाटर लगाएं और रिजल्ट देखें।
 
त्वचा को साफ करने और पिंपल्स को खत्म करने में टमाटर का लाभदायक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख