छाछ में गुलाब जल मिलाकर लगाने के 4 बेहतरीन फायदे

Webdunia
अगर अब तक आप छाछ को केवल पीते आए हैं, तो आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि इसका इस्तेमाल त्वचा की सुंदरता निखारने के लिए भी किया जा सकता है। सुंदरता निखारने के लिए छाछ का इस्तेमाल आप इस प्रकार कर सकते हैं, आप चाहें तो रूई को छाछ में डुबाकर या फिर छाछ में गुलाब जल मिलाकर इसे त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से आपको 4 फायदे होंगे, आइए जानते हैं उन्हीं के बारे में -
 
1. छाछ त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ ही क्लींजर का भी काम करता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो आपकी स्किन से गंदगी को निकाल कर बाहर कर देता है।
 
2. छाछ आपकी स्किन के रंग को लाइट करने में मददगार होती है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड चेहरे की रंगत को निखारने के साथ-साथ स्किन पर से गहरे निशान मॉर्क्स को हटाने में मदद करते हैं।
 
3. स्किन के टेक्सचर को बेहतर करने के लिए आप छाछ में हल्दी पाउडर और बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद आप हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
 
4. यदि आपकी त्वचा पर टैनिंग हो गई हो. तो आप ठंड़ी छाछ में टमाटर का रस मिलाएं और अब इस मिश्रण को अपने चेहरे व अन्य प्रभावित स्थान पर लगाएं। इसके बाद आप करीबन एक घंटे बाद चेहरे को धोएं। इससे आपकी स्किन को ठंडक मिलेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

रोज करें सूर्य नमस्कार, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

ये 3 ग्रीन टी फेस मास्क गर्मियों में त्वचा को रखेंगे हाइड्रेट, जानें बनाने की विधि

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

वीएफएक्स में बनाएं क्रिएटिव करियर

सेक्युलर शब्द भारत में धर्म की अवधारणा से मेल नहीं खाता

Malaria day 2024 : मलेरिया बुखार से बचने के 10 तरीके

25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस 2024 की थीम और इस रोग के बारे में जानें

बॉयफ्रेंड को दिन में करती थी 100 कॉल्‍स, डॉक्‍टर ने कहा Love Brain है, आखिर क्‍या है Love Brain Disorder?

अगला लेख