Hanuman Chalisa

Corona का स्ट्रेस आपको गंजा तो नहीं कर रहा, Hair Fall से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 उपाय

Webdunia
जी हां, इन दिनों कोरोना वायरस के चलते पूरी लाइफस्टाइल बदल गई है। इस महामारी के कारण लोग कई बीमारियों का शिकार भी होने लगे हैं, जिसका असर आपकी बॉडी पर दिखने लगता है। इस बीमारी के स्ट्रेस से आज के वक्त में हेयर फॉल जैसी समस्या शुरू हो गई। लेकिन कुछ उपाय है जिन्हें आप घर पर ही रहकर कर सकते हैं। इससे आपको बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। 
 
तो आइए जानते हैं आसान से उपाय - 
 
1. चावल का माड़- चावल खाने की शान तो बढ़ाते हैं। लेकिन यह आपके बालों को भी चमका सकते हैं। जी हां, चावल के माड़ से आप सिर धो कर बालों में नेचरल चमक पा सकते हैं। चावल बनाते समय इसे उबालने के बाद जो पानी निकलता है उससे आप अपना सिर धो लीजिए। चावल के माड़ को करीब 15 मिनट तक बालों में लगा रहने दीजिए। इसके बाद बालों को मिल्क शैम्पू से धो लें। ऐसा सप्ताह में सिर्फ 2 बार करें। 1 महीने बाद आपको रिजल्ट्स मिलना शुरू हो जाएंगे। 
 
2. शहद और जैतून का तेल- 4-4 चम्मच शहद और जैतून का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद बालों पर लगाकर छोड़ दें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। 15 दिन बाद आपके बाल एकदम मुलायम होंगे और चमक बढ़ जाएगी। साथ ही स्ट्रेस की वजह से हेयर फॉल भी रूक जाएगा।
 
3. दही और एलोवेरा जेल का मिश्रण लगाएं। 4 चम्मच एलोवेरा जेल, 3 चम्मच दही और 2 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें। इसे अपने बालों में 30 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद ठंडे पानी से शैंपू से बालों को धो लें। याद रखें बालों को एकदम रगड़ कर नहीं धोएं। इससे बालों के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

राहुल गांधी में बदलाव की संभावना नहीं

कविता: बेटी

नकारात्मक ऊर्जा का अंत: घर में रोज जलाएं इस चीज का धुआं, दूर होगी कलह और क्लेश

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

अगला लेख