Dharma Sangrah

बालों के लिए अदरक है वरदान, जानें 4 गजब के फायदे

Webdunia
चाय और व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो अदरक का इस्तेमाल बेमिसाल है ही, सौंदर्य के लिए भी इसके फायदे लाजवाब हैं। यहां तक तो ठीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बालों के लिए भी जादुई है य‍ह अदरक! जी हां, अगर आप अब तक अनजान हैं तो जरूर जानिए - 
 
1 अदरक का प्रयोग आप अपने बालों को लंबा करने के लिए भी कर सकते हैं, यह कमाल का असर करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम बालों के विकास में बेहद मददगार साबित होते हैं।
 
2 बालों को न केवल लंबा करने, बल्कि इन्हें झड़ने से रोकने में भी अदरक बेहद फायदेमंद है। इसके लिए अदरक को कद्दूकस करने के बाद इसे जैतून के तेल या फिर नारियल तेल में मि‍लाकर लगाएं।
 
3 बालों की लगभग हर समया का इलाज अदरक के पास है, फिर चाहे रूसी ही क्यों न हो! रूसी को दूर करने के लिए कद्दूकस किए हुए अदरक में जैतून का तेल और नींबू मिलाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। सप्ताह में दो से तीन बार इसे करने से लाभ होगा।
 
4 बालों से रूखापन दूर करने के साथ ही उसे पोषण देने में भी अदरक पीछे नहीं है। इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर बालों में लगाएं ओर मसाज करने के बाद बाल धो लीजिए। बालों का रूखापन गायब हो जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

PM मोदी के इजरायल दौरे में भारत की रक्षा नीति में बड़े बदलाव के संकेत , भारत को हथियार नहीं, तकनीक चाहिए

Chandra Shekhar Azad: आजाद शहीद दिवस, जानें महान क्रांतिकारी के बारे में 10 अनसुने तथ्य

नास्तिकता बस एक मिथ्या भाव है

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

अगला लेख