Hanuman Chalisa

Glowing Skin Tips: सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं ABC ड्रिंक

Webdunia
Glowing Skin Tips : सर्दियों में अक्सर हमारी स्किन डल और ड्राई हो जाती है। साथ ही कई लोग सर्दियों में तमाम तरह की क्रीम लगाते हैं लेकिन उनकी स्किन ग्लोइंग (glowing skin) नहीं होती है। सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए आपको अपनी त्वचा का अंदर से ध्यान रखना ज़रूरी है। सेहतमंद स्किन के लिए आपको एक निर्धारित डाइट को फॉलो करना ज़रूरी है।

आपको बता दें कि डल स्किन का कारण खून की कमी और सही मात्रा में पोष्टिक तत्व न मिलना भी हो सकती हैं। साथ ही ग्लोइंग स्किन के लिए आपको अपनी स्किन को हाइड्रेट रखना भी ज़रूरी है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप ABC ड्रिंक (abc drink benefits) का सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस स्पेशल ड्रिंक के बारे में...
 
क्या है ABC ड्रिंक?
इस ड्रिंक में A का मतलब एप्पल यानी सेब, B का मतलब बीटरूट यानी चुकंदर और C का मतलब केरेट यानी गाजर है। इन तीनों चीज़ों को मिलाकर ABC ड्रिंक बनाई जाती है। इस ड्रिंक में जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैंगनीज और विटामिन A, B6, B12, C, D और E जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं।

इस ड्रिंक के नियमित सेवन से आपकी स्किन की अधिकतर समस्याएं काफी हद्द तक कम हो जाएंगी। आप इन तीनों चीज़ों को काटकर मिक्सर में डालकर जूस बना लें। आप इसका सेवन सुबह खाली पेट या लाइट ब्रेकफास्ट के बाद कर सकते हैं।
 
ABC ड्रिंक के स्किन बेनिफिट्स
1. ग्लोइंग स्किन : इस ड्रिंक का नियमित सेवन करने से आपकी स्किन ग्लोइंग हो जाएगी। साथ ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं कम हो जाएंगी। इस ड्रिंक में भरपूर मात्रा में विटामिन C, A, E और आयरन जैसे तत्व होते हैं जो आपकी स्किन को निखारने में मदद करते हैं।
 
2. डार्क सर्कल से राहत : अगर आप डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं तो आपको इस ड्रिंक का सेवन ज़रूर करना चाहिए। आयरन की कमी के कारण डार्क सर्कल की समस्या होती है। इस ड्रिंक की मदद से आप कुछ ही दिनों में अपने डार्क सर्कल को काफी हद्द तक कम कर सकते हैं।
 
3. एक्ने से राहत : अगर आपको पिम्पल या एक्ने की समस्या है तो आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। ABC ड्रिंक शरीर से खून साफ करती है जिससे एक्ने की समस्या कम होती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है जिससे पेट साफ रहता है।
 
4. स्किन कलर में सुधार : इस ड्रिंक की मदद से आपके स्किन कलर में भी सुधार आएगा। इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपनी स्किन कलर को बहुत ज्यादा बदल लेंगे। इस ड्रिंक की मदद से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं और 1-2 शेड बेहतर कर सकते हैं। 
ALSO READ: ड्राई स्किन के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो, नहीं लगाना पड़ेगा बार-बार बॉडी लोशन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख