Hanuman Chalisa

Hair care Tips : इस जादुई तेल से पाएं घने बाल

Webdunia
अगर आप लगातार झड़ते या झड़ चुके बालों से थक चुके हैं, और दोबारा बालों को उगाना चाहते हैं, तो यह तेल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। झड़ चुके बालों से दिखने वाली सिर की त्वचा भी इससे छुप जाएगी और आपके बालों का घनापन फिर लौट आएगा। जानिए कौन सा है यह तेल, और कैसे बनाया जाता है इसे - 
 
इस अनमोल और बेहतरीन तेल को बनाने के लिए आपको 5 चीजों की जरूरत होगी, जो आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं। जानिए कौन सी 5 चीजें है - 
 
1 लहसुन की कलियां - 6 से 7 
2 ताजा कटा हुआ आंवला -  2  से 3 
3 कटा हुआ प्याज - 1 छोटा 
4 अरंडी का तेल यानि कैस्टर ऑइल - 3 चम्मच 
5 नारियल का तेल - 4 चम्मच 
 
इन 5 चीजों को मिलाकर आप आसानी से इन तेल को बना सकते हैं। लेकिन इसे बनाना कैसे है, अब यह भी जान लीजिए -
 
विधि- सबसे पहले एक कटोरी में नारियल तेल और अरंडी के तेल को मिक्स कर लीजिए। अब तेल के इस मिश्रण में कटे हुए लहसुन, प्याज और आंवला डालें और इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं। अब इसे आंच से हटा लें और कम से कम 1 घंटे तक इन सभी चीजों को तेल में ही रहने दें। हो गया आपका तेल तैयार।
 
इस तेल को नियमित रूप से बालों में लगाने पर, बालों का झड़ना भी कम होगा और झड़ चुके बालों के कारण अगर सिर की त्वचा दिखाई देने लगी है, तो नए बालों से वह भी ढंक जाएगी। इसके अलावा बालों का घनापन बढ़ाने के लिए भी यह तेल बेहद फायदेमंद साबित होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख