Hanuman Chalisa

बालों में किसी भी प्रकार की समस्या हो, सिर्फ यह 8 उपाय पढ़ लें

Webdunia
बालों में किसी भी प्रकार की समस्या हो, सिर्फ यह 8 उपाय पढ़ लें, आपको बालों से संबंधित कई समस्याओं से राहत मिलेगी। आइए, जानें -
 
1 सिर की त्वचा को मॉइश्चराइज करने से बाल भी मजबूत बनते हैं और डैंड्रफ की आशंका भी कम होती है। अगर आपकी त्वचा रुखी है तो सिर की त्वचा भी इसी प्रकृति की होगी रुखी त्वचा वालों को सिर की त्वचा का सोराइसिस हो सकता है जिसे स्कैल्प सोराइसिस कहते हैं।
 
2 स्कैल्प सोरायसिस में रुखी त्वचा के छोटे-छोटे टुकड़े गिरने लगते हैं जो डैंड्रफ जैसे ही दिखाई देते हैं। इसके विपरीत तैलीय त्वचा वालों को एक अन्य परेशानी होने की संभावना रहती है जिसमें सिर की त्वचा पर चिपचिपे चकत्ते बनने लगते हैं।

ALSO READ: आईलाइनर के ये ब्यूटी हैक्स आपको शायद ही पता होंगे, जरूर पढ़ें
 
3 इसके अलावा बालों की सबसे आम समस्या होती है डैंड्रफ। डैंड्रफ का कारण चाहे जो भी लेकिन इससे बचने के लिए समय-समय पर सिर की त्चचा को मॉइश्चराइज करते रहना जरूरी है। अगर आप बालों की स्टाइलिंग करते हैं तो इसके लिए कम से कम उत्पादों का उपयोग करें।
 
4 बालों की देखभाल के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी जगह तेल का प्रयोग करें। आदि के बजाय तेल बेहतर होते हैं। किसी मॉश्चराइज़िंग क्रीम या लोशन के मुकाबले तेल गहराई से और लंबे समय तक असर करता है।

ALSO READ: क्या आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं? तो अपनाएं सेब के सिरके का ये कारगर नुस्खा
 
5 सिर की त्वचा के लिए कई तरह के तेलों का उपयोग किया जा सकता है, जैसे जोजोबा का तेल। मिनरल ऑयल, कॉड लिवर ऑयल और नारियल तेल का प्रयोग सिर की त्वचा को मॉश्चराइज करने के लिए किया जाता है। सिर की त्वचा स्वस्थ रहेगी तो बाल भी बेहतर बनेंगे।
 
6 हालांकि त्वचा को नर्म रखने के लिए त्वचा के नीचे स्थित तैलीय ग्रंथि से सीबम या तेल बनता है। हालांकि कई बार यह ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में सीबम का उत्पादन नहीं करती, जिससे त्वचा रुखी हो जाती है। इसलिए ऐसी त्वचा पर तेल लगाना फायदेमंद होता है।
 
7 बालों को शैंपू करना डैंड्रफ से छुटकारा पाने का आसान तरीका है, इससे सिर की त्वचा में जमी गंदगी, अतिरिक्त तेल और डैंड्रफ साफ हो जाते हैं। लेकिन हर बार बाल धोने के लिए एंटी डेंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना ग़लत है। हर बार एंटी डैंड्रफ शैंपू के उपयोग से समस्या बढ़ सकती है। एंटी डैंड्रफ शैंपू के इस्तेमाल से कोई फायदा न हो रहा हो तो शैंपू को बदलकर देखें।
 
8 डैंड्रफ के कारण सिर में खुजली होती है और यदि खुजलाने की वजह से सिर में घाव हो गए हों तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सिर की सफाई और भी जरूरी हो जाती है। इसके लिए साधारण शैंपू के बजाय बेबी शैंपू का इस्तेमाल करें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख