सिर में मेहंदी लगाने के 5 beauty benefits, जानिए

Webdunia
हाथों पर रचने वाली खूबसूरत मेहंदी के तो आप दीवाने होंगे ही, इसके ब्यूटी के फायदे जानेंगे तो और भी पसंद करने लगेंगे इसे। जानिए आपके सौंदर्य को निखारने में कितनी कारगर है यह मेहंदी।
 
अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो मेहंदी लगाने से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। मेहंदी एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है, जो आपके बालों को सिल्की को बनाता ही है, साथ ही बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है।
 
आइए जानते हैं, मेहंदी सिर पर लगाने से क्या-क्या सौंदर्य लाभ होते हैं?
 
1. मेहंदी में दही, आंवला पाउडर, मैथी पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें और इसे बालों में लगाएं। 1 से 2 घंटे बालों में रखने के बाद बाल धो लें। ऐसा करने से बाल काले, घने और चमकदार होते हैं।
 
2. मेहंदी के इस्तेमाल से आपके बाल लंबे होते हैं। इसमें मैथी के दाने मिलाकर लगाने से इसका फायदा जल्दी नजर आता है।
 
3.मेहंदी बालों को कंडीशनर करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके लगातार इस्तेमाल से आपके बाल घने और मजबूत हो जाते हैं। यह आपके बालों के रूखे क्यूटिकल्स को नरम बनाती है, साथ ही उनमें चमक भी लाती है।
 
4.मेहंदी को दही के साथ मिलाकर और इसमें नींबू का रस मिलाने से बालों से डेंड्रफ की समस्या से निजात मिलती है।
 
5.अगर बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो मेहंदी में चायपत्ती का पानी मिलाकर रातभर भिगोकर रख दें और इसे सुबह लगा लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है।

ALSO READ: हर दिन खाएं खीरा, जानिए 20 फायदे

ALSO READ: अल्पायु योग के 10 अचूक निदान

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस रजाई के आगे बड़े ब्रांड के हीटर भी हैं फेल, जानिए कौन सी है ये जादुई रजाई

हर शहर में मिलती है मुरैना की गजक, जानिए क्यों है इतनी मशहूर?

क्या सिर्फ ठंड के कारण ज्यादा कांपते हैं हाथ पैर? पूरी सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत की पवित्र नदियों पर रखिए अपनी बेटी का नाम, मीनिंग भी हैं बहुत खूबसूरत

क्या सुबह के मुकाबले रात में ज्यादा बढ़ता है ब्लड प्रेशर? जानिए सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day Wishes 2025 : भारत की विविधता, एकता और लोकतंत्र को दर्शाने वाले 10 देशभक्ति कोट्स

तिल संकटा चौथ पर कौन सा प्रसाद चढ़ाएं श्रीगणेश को, जानें तिल का महत्व और भोग की विधि

Saif Ali Khan Attack with Knife: चाकू के वार से गले की नसों पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

पीरियड्स में महिला नागा साधु कैसे करती हैं महाकुंभ में स्नान, ये हैं नियम

76th Republic Day : गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में निबंध

अगला लेख