Hanuman Chalisa

Homemade Marigold face mask : गेंदे के फूल के फेसपैक से आएगा आपकी त्वचा में निखार, जरूर जानिए

Webdunia
अगर आप अपनी त्वचा पर मौजूद टैनिंग से परेशान हैं और इसे दूर करना चाहते हैं तो गेंदे के फूल से बना फेसमास्क आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। गेंदे के फूल में एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा में निखार लाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। अगर आप नेचुरल और हर्बल चीजों का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा में निखार लाना चाहते हैं तो यह फेसमास्क आपके बहुत काम आएगा, क्योंकि हर्बल चीजों के इस्तेमाल से त्वचा को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता, वहीं केमिकलयुक्त प्रॉडक्ट आपकी त्वचा पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
 
तो आइए जानते हैं कैसे आप गेंदे के फूलों से तैयार फेसपैक से पा सकती हैं त्वचा में निखार?
 
सबसे पहले आप गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को पीसकर इसका पेस्‍ट तैयार करें। अब इसमें 1 बड़ा चम्‍मच चंदन पावडर मिला लें। इसके साथ ही इसमें दही और आधा चम्मच शहद मिला लें। इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाकर 15 मिनट बाद चेहरे को साफ करें।
 
गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसमें दही और कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर हाथों से लगाकर कुछ देर इसे सूखने दें, फिर साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें।
 
आप सप्‍ताह में 2 या 3 बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं। इसके इस्‍तेमाल से आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज होगा और चेहरे में ग्‍लो व कील-मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।
 
फायदे
 
चेहरे से कील-मुंहासे की समस्या को कम करता है।
 
चेहरे को हाइड्रेट रखता है।
 
चेहरे पर निखार लाने के लिए बेहतरीन फेसमास्क है।
 
हर्बल होने के कारण इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है।
 
चेहरे पर दाग-धब्बों को कम करता है।
 
टैनिंग को दूर करने के लिए बेहतरीन फेसमास्क है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख