Hanuman Chalisa

बाल कविता : राह तक रही होगी अम्मा

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
पूरब के पर्वत से झांका,
लाल-लाल सूरज का गोला।
मैं बिस्तर से उठ बैठा हूं,
सुबह हो गई, मुन्ना बोला।
 
मैं भी उठकर बैठ गई हूं,
मुनियां चिल्लाई भीतर से।
मुन्ना भैया, चलो घूमने,
जल्दी निकलो बाहर घर से।
 
बाहर ठंडी हवा मिलेगी,
फूल मिलेंगे मुस्काते से।
डाल-डाल पर पंछी होंगे,
चहंग-चहंग गाना गाते से।
 
पशु शाला में गाय मिलेगी,
बछड़े के संग लाड़ लड़ाते।
वहीं मिलेगी काकी हमको,
दुहती दूध गीत गा गाके।
 
दौड़ लगाकर कसरत करके,
जब हम घर वापस आएंगे।
राह तक रही होगी अम्मा,
उसको चौखट पर पाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

अगला लेख