Hanuman Chalisa

4 टिप्स से जानें आपकी त्‍वचा के लिए कितने एसपीएफ वाला सनस्क्रीन सही होगा?

Webdunia
आमतौर पर आपने दूसरों से सुना होगा कि जितना ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएंगे उतना ही वह त्‍वचा के लिए बेहतर होगा। अब तक आपको लगता होगा कि ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन ज्यादा सुरक्षा देगा। लेकिन सनस्क्रीन लगाने के पहले आपको यह भी जानना जरुरी है कि क्या आपकी त्‍वचा को सचमुच ज्यादा सुरक्षा की जरुरत है? बेहतर होगा पहले आप यह देख लें कि आपको कितने समय धूप में रहकर काम करना पड़ता है, फिर उसके अनुसार ही आप यह तय करें कि आपको कितना एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए।  
 
त्‍वचा को यूवी किरणों और टैनिंग के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए अलग-अलग एसपीएफ वाले सनस्क्रीन बाजार  में मौजूद हैं। ऐसे में कैसे चुनें अपनी त्वचा के लिए सही सनस्क्रीन? आइए, जानें 4 टिप्स और समझें आपका  सनस्क्रीन कितने एसपीएफ वाला हो..
 
1. एसपीएफ 15 - ऐसा बिल्कूल भी नहीं है कि त्वचा की पूरी तरह से सुरक्षा के लिए कोई ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन ही जरूरी है। अगर आप धूप में कम निकलते हैं तो आपके लिए एसपीएफ 15 सनस्क्रीन, त्वचा की सुरक्षा के लिए काफी है।
 
 
2. एसपीएफ 20 - एसपीएफ 20 उन लोगों के लिए है, जो अक्सर घर से बाहर रहकर ही काम करते हैं। इसे चुनते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सनस्क्रीन यूवीए और यूवीबी सुरक्षा के साथ हो।
ALSO READ: इन्हें अपनाएंगे तो आपके होंठ गुलाब की तरह खिल जाएंगे
 
3. एसपीएफ 30 - अगर आप पूरे समय घर या दफ्तर से बाहर रहकर धूप या खुले वातावरण में रहते हैं, तो आपके लिए एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन सही होगा। कोशिश करें ही कुछ घंटों के अंतराल से इसे दोबारा प्रयोग करें।
 
4. एसपीएफ 40 -  जिन स्थानों पर सूर्य की किरणों का सबसे अधिक प्रभाव आपकी त्वचा पर पड़ता है, वहां एसपीएफ 40 की आवश्यकता होगी, जैसे हिल स्टेशन, स्वीमिंग पूल आदि। इसे चुनते वक्त भी यूवीए और यूवीबी जरूर चेक करें।
ALSO READ: पसीने की दुर्गंध से पाएं छुटकारा : जानें 8 तरीकें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख