Hanuman Chalisa

सर्दियों में कैसे करें फटाफट मेकअप

Webdunia
सर्दी का मौसम आ चुका है और गर्मी के दिनों की अपेक्षा सर्दियों के मौसम में मेकअप (Makeup in winter) काफी उभर कर दिखाई देता है। कई लोगों को हर मौसम में मेकअप करने का शौक होता है, चाहे फिर गर्मी हो, बारिश या सर्दी के दिन। अत: वे लोग मेकअप से जुड़ीं जानकारियों से हरदम अपडेट रहना भी पसंद करते हैं। 
 
सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोगों को त्वचा की बेरुखी परेशान कर देती है, क्योंकि सर्दियों में उनके चेहरे पर काफी ड्राईनेस नजर आने लगती है और ऐसे में मेकअप भी भद्दा दिखने लगता है। लेकिन आपको बिलकुल भी घबराने की आवश्‍यकता नहीं है। यहां आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान टिप्स, जिसको आजमा कर आप इस परेशानी से निजात पा सकती हैं। 
 
आइए जानें सर्दी में फटाफट मेकअप करने के सरल टिप्स- makeup tips in winter
 
1. सर्दियों के मौसम में मेकअप से पहले एक अच्छे क्लींजर से अपने पूरे चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। यह क्लींजर जहां आपके चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करेगा, वही चेहरे को सॉफ्टनेस भी देगा। 
 
2. अब एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें तथा अपने पूरे चेहरे पर इसे लगा लगा कर हल्की-हल्कीसी मसाज करें। 
 
3. मॉइस्चराइजर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आप प्राइमर का इस्तेमाल करें। 
 
4. आपका चेहरा अब बेस सेट करने के लिए तैयार है। 
 
5. अब आपको अपने चेहरे के कलर के हिसाब से फांउडेशन का चुनाव करना है। अत: आप एक अच्छा फांउडेशन लें, जो आपके चेहरे की स्कीन से मैच करता हो। इससे एक शेड ज्यादा न कम। 
 
6. अब बेस को सेट करने के लिए हल्का सा कॉम्पेक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि आपको सिर्फ अपने बेस को सेट करने के लिए ही इसका इस्तेमाल करना है। 
 
7. मेकअप करते समय अपनी आंखों पर डार्क काजल, मस्कारा और लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि ठंड के मौसम में आंखों को हाइलाइट करते हैं, इसलिए अपनी आंखों को नजरअंदाज न करें।
 
8. अब बारी है आपके होठों की। अत: अपने होठों पर पेट्रोलियम जैली (Petroleum jelly) का इस्तेमाल जरूर करें। यह आपके होठों को ड्राईनेस से बचाने में मददगार होगी। अत: लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पहले इसका उपयोग करें। चूंकि मेकअप में हाइलाइट बहुत जरूरी होता है।
 
खासकर इसका इस्तेमाल सर्दी के मौसम में किया जाए तो यह आपको एकदम परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा, साथ ही इस तरह से सर्दियों में किया गया फटाफट मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

अगला लेख