Hanuman Chalisa

सर्दियों में महंगे लोशन खरीदने से बचना चाहते हैं? तो घर पर ही बनाएं नैचुरल मॉइश्चराइजर

Webdunia
सर्दी के दिनों में त्वचा रूखी, फटी और बेजान हो जाती है, जिसके लिए अतिरिक्त पोषण और चिकनाई की आवश्यकता होती है। इसके लिए बाजार से विशेष मॉइश्चराइजर खरीद कर लाने के बजाए, आप घर ही इन्हें बना सकते हैं। आइए, जानते हैं नैचुरल ग्रीसी मॉइश्चराइजर बनाने के 5 तरीके -
 
1. ग्लिसरीन - घर पर रखे हुए मॉइश्चराइजर में कुछ मात्रा में ग्लिसरीन मिलाएं और पहले से ज्यादा मॉश्चर पाएं। इसके अलावा ग्लिसरीन में गुलाबजल और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें, इसे रात में सोने से पहले लगाएं। सुबह तक आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी।
 
 
2. नारियल तेल - वैसे नारियल अपने आप में एक बेहतरीन पोषण युक्त मॉश्चराइजर है, लेकिन अगर आप इसे सीधे इस्तेमाल नहीं करना चाहें तो तेल की कुछ मात्रा मिलाकर आप घर पर ही अपने मॉइश्चराइजर को चिकनाईयुक्त बना सकते हैं।
 
3. घरेलू वैसलीन - नारियल तेल के साथ वैक्स को पिघलाकर घर पर ही वैसलीन या जैल तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा को फटने से बचाने का सरल और प्रभावी उपाय है। आप इसे लोशन की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं।
 
4. बटर - शिया बटर या कोकोआ बटर आपके मॉइश्चराइजर को और भी पोषण युक्त और चिकनाई भरा बनाने में मददगार होगा। इसके अलावा दूध की मलाई भी बेहतर है, लेकिन इसे रात को इस्तेमाल करना ज्यादा सही होगा, ताकि त्वचा पर गंदगी न चिपके।
 
 
5. पेट्रालियम जैली - होंठ, कोहनी, टखने आदि पर रूखापर हटाने के लिए इसका इस्तेमाल बढ़िया विकल्प है। यह त्वचा पर एक सुरक्षा परत की तरह कार्य करेगा और उसे फटने से बचाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख