Hanuman Chalisa

करवा चौथ : 5 फटाफट Hair Style जो आपको देंगे परफेक्ट लुक

Webdunia
hair style idea
 

13 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व (karwa chauth 2022) मनाया जा रहा है और इस त्योहार पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पूरे ताम-झाम के साथ तैयार होती है। यह व्रत स्त्रियों के लिए बहुत मायने रखता है। अपने पति की सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है।
 
हालांकि इस दौरान महिलाओं का व्रत जरूर रहता है। लेकिन अन्‍य सदस्‍यों के लिए भोजन जरूर बनाना होता है। इस दौरान शाम को भोजन के बाद तैयार होना रहता है, लेकिन समय की कमी के कारण पार्लर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में घर पर ही कुछ हेयर स्टाइल बना सकते हैं। ताकि आपको ये मलाल नहीं रहे कि आप बिना पार्लर के घर पर तैयार नहीं हो सकती है। 
 
तो आइए जानते हैं 5 सबसे सरल हेयर स्टाइल (trending hairstyle) जो आपको परफेक्ट लुक भी देगी और जल्दी से बनने से समय की बचत भी होगी। 
 
1. फिशटेल साइड ब्रेड- यह हेयर स्टाइल बहुत प्यारी और कॉमन है। लेकिन इसके लिए आपको फिश टेल आना जरूरी है। अगर नहीं आती है तो आप उल्टी चोटी गूथ लीजिए और छोटे- छोटे बीट्स लगा सकते हैं। साथ ही आप सागर चोटी भी बना सकते हैं। और उसपर भी बीट्स लगा सकते हैं। यह बनाना आपके लिए आसान भी रहेगा और अलग लुक देगा।
 
2. हाफ क्राउन हेयर स्टाइल- दोनों साइड आगे से थोड़े से बाल निकालकर पीछे के बाल बांध दें। इसके बाद दोनों साइड चोटी को गूंथ लें। और फिर उन्हें पीछे ले जाकर पिन से अटैच कर दें। दोनों को जोड़ने के बाद आप छोटा बक्कल भी लगा सकती है। जिससे लुक अच्छा हो जाएगा।
 
3. आयरन कर्ल- अगर आप सरल हेयर स्टाइल के साथ परफेक्ट हेयर स्टाइल चाहते हैं तो आयरन कर्ल आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से जमा लें। इसके बाद मशीन को गर्म करें और बालों को बाहर की साइड रोल करें। और रोल करके उन्हें छोड़ दें। दोनों साइड फ्रंट में ऐसा ही करें। अगर आपके पास स्प्रे है तो ऐसा ही करें। इससे आपके लंबे वक्त तक एक जैसे रहेंगे। 
 
4. फ्रेंच बन- यह बन बनाने के लिए आपको सिर्फ एक साइड क्लिप की जरूरत है। सबसे पहले आगे से अपने बालों को अच्छे से जमा लें। इसके बाद सभी बालों को पीछे लें और जुड़ा बना लें।  लेकिन आपको यह नहीं बल्कि लंबा बनाना है। जिस तरह गोल जुड़ा बनाते हैं और उसे अंदर करने की कोशिश करते हैं उसी इसे भी करना है। बालों को लंबा रखें और अंदर की साइड दबाते जाए। जिससे वह टाइट होता जाएगा। इसके बाद क्लिप लगा दें।
 
5. गजरे के साथ मैसी बन- जी हां, करवा चौथ या पारंपरिक त्योहार पर गजरा अच्छा लगता है। आप जल्‍दी से पफ बनाकर मैसी बन बना सकती है। इसके बाद उसपर गजरा भी लगा सकती है या दूसरी हेयर एसेसरीज भी लगा सकती है। जिससे आपका बैक लुक परफेक्‍ट दिखेगा।

karwa chauth 2022

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

अगला लेख