Hanuman Chalisa

Loofah Side Effects: लूफा से रगड़ रगड़कर नहाते हैं? जान लें इसके नुकसान

स्किन इन्फेक्शन से लेकर बैक्टीरिया तक का कारण बन सकता है लूफा

WD Feature Desk
Loofah Side Effects
  • इस पर बैक्टीरिया, कीटाणु और यीस्ट पैदा हो जाते हैं।
  • इंफेक्शन के अलावा त्वचा पर मुहांसे भी हो सकते हैं।
  • ये समस्या लूफा  में नमी के कारण पैदा होती है।
Loofah Side Effects : आज के समय में सोशल मीडिया पर तमाम तरह की ब्यूटी टिप्स शेयर की जाती हैं। साथ ही इस तरह की रील और शोर्ट वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल होती हैं। इन वीडियोस में आपको कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट दिखाए जाते हैं और ऐसा बताया जाता है कि इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा चमक जाएगी। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ इन्फ्लुएंसर इन प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी भी देते हैं। ALSO READ: देसी घी में मिला लें ये मामूली चीज़, दाग धब्बे जड़ से हो जाएंगे गायब
 
सोशल मीडिया के इस समय में ब्यूटी स्टैण्डर्ड काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं। ऐसे में लोग कई तरह के देसी उपाय, कोरियन और जापानी उपाय भी करते हैं जिससे उनकी त्वचा ग्लोइंग बने। ऐसे में सबसे ज्यादा वायरल लूफा का ट्रेंड भी है।

लूफा एक तरह का प्लास्टिक से बना स्क्रब होता है। इसमें बॉडी वॉश डालकर अपने शरीर को स्क्रब किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि लूफा आपकी त्वचा के लिए बिलकुल भी फायदेमंद नहीं है और इससे आपको स्किन इन्फेक्शन हो सकता है। आइए जानते हैं इसके नुकसान (Disadvantages of Using Loofah)..
 
क्यों किया जाता है लूफा का इस्तेमाल?
लूफा किसी जेल या बॉडी वॉश लिक्विड को पूरी बॉडी पर आसानी से फैला देता है। इसके इस्तेमाल से बेहतर झाग बनता है। लूफा खुरदुरापन लिए होता है इसलिए बॉडी पर स्क्रब की प्रक्रिया करता है। इससे शरीर के ऊपर की गंदगी निकल जाती है। लूफा  के इस्तेमाल से बेहतर सफाई की फीलिंग आती है। पसीने, मैल या अन्य गंदगी को लूफा आसानी से साफ कर देता है। इसके अलावा शरीर पर फैलने वाले बैक्टीरिया से भी लूफा  निजात दिलाता है।
लूफा से त्वचा को क्या नुकसान है?
लूफा पर जेल या लिक्विड डालने के बाद और पहले भी इसे गीला करना होता है। यह काफी देर तक गीला रहता है जिसके कारण इस पर बैक्टीरिया, कीटाणु और यीस्ट पैदा हो जाते हैं।
 
लूफा में पैदा हो चुके बैक्टीरिया, कीटाणु और यीस्ट आपके शरीर में झाग के सहारे फैल जाते है। आप लूफा का इस्तेमाल शरीर के हर अंग पर करते हैं जहां से बैक्टीरिया कभी कभी पानी के इस्तेमाल से खत्म नहीं होते और आगे फैलते हैं। इस तरह से स्किन इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। इंफेक्शन के अलावा आपकी त्वचा पर मुंहासे फुंसियां भी हो सकती है।
 
लूफा को चाहे रोज़ इस्तेमाल करें या कभी कभी, कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इसका सुरक्षित इस्तेमाल कर सकते हैं। समस्या लूफा में नमी के कारण पैदा होती है ऐसे में आप इसे पूरी तरह से सुखाएं। पंखे में और इससे भी बेहतर धूप में। धूप में लूफा में पनपने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और लूफा का उपयोग सुरक्षित होगा। लूफा को समय समय पर बदलें।
ALSO READ: क्या होता है Dopamine Dressing? इन टिप्स की मदद से करें इस ट्रेंड को फॉलो

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख