Hanuman Chalisa

क्या आप भी करती है जिम में यह 5 गलतियां

Webdunia
अगर आप प्रतिदिन जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं तो अपनी खूबसरती बरकरार रखने के लिए इन 5 बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, क्योंकि यह गलतियां आपकी त्वचा और बालों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं। जरूर जानिए कौन सी हैं यह 5 गलतियां - 
 
1 मेकअप - जिम जाते वक्त अगर आप चेहरे पर मेकअप की मोटी परत लगाकर जाते हैं, तो यह आदत त्वचा के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसा करने से एक्सरसाइ ज के दौरा त्वचा से निकलने वाला सीबम और पसीना आपकी त्वचा के रोमछि‍द्रों से सही तरीके से बाहर नहीं आ पाता, जो बाद में मुहांसे या त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
 
2 डि‍ओडरेंट - अगर जिम जते वक्त आप एंटीपर्सपिरेंट रोल ऑन या डिओडरेंट का प्रयोग करते हैं तो यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर पसीने द्वारा अवांछि‍त तत्वों को बाहर करने में अवरोध पैदा कर सकता है।
 
3 बालों को बांधना - यदि आप एक्सरसाइज के दौरान बालों को बहुत कसकर बांधते हैं या फिर जूड़ा बनाते हैं तो यह आपको एक्सरसाइज करने में परेशानी तो पैदा करेगा ही, अधि‍क खिंचाव बालों को कमजोर भी बना सकता है।
 
4 खुला छोड़ना - अगर बालों को खुला छोड़ रहे हैं तो कोशि‍श करें कि बाल चेहरे की त्वचा से न टकराएं। इससे आपकी त्वचा बैक्टीरिया के सीधे संपर्क से बची रह सकती है। एक्सरसाइज के दौरान बालों में पसीना आना आम बात है जो बैक्टीरिया पैदा  कर सकते हैं।
 
5 एक्सरसाइज के दौरान चेहरे को छूना या त्वचा पर हाथ रगड़ना आपकी त्वचा के लिए बेहद खतरनाक है। जिन हाथों से आप एक्सरसाइज मशीनों को छूते हैं उनमें काफी बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी त्वचा पर मुहांसे, खुजली और अन्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख