Monsoon Skin Care Tips : लगाएं लीची का प्राकृतिक फेस पैक, दमक उठेगा चेहरा

Webdunia
लीची बारिश का सीजनल फल है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसके सेवन से कई सारे हेल्‍थ बेनिफिट्स भी हैं। लीची में पानी की क्‍वांटीटी भी सबसे अधिक होती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर के साथ स्किन का भी ख्याल रखते हैं। लीची में मौजूद विटामिन सी, बी 6,फोलेट,तांबा, पोटेशियम, फास्फोरस,मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे खनिज पाए जाते हैं। इसके प्रतिदिन सेवन से आपकी बढ़ती उम्र पर भी पूर्ण विराम लग जाता है। लीची खाने से स्किन में कसावट भी पैदा होती है। साथ ही शारीरिक विकास में भी सहायता करती है। खाने से तो बहुत सारे लाभ जान लिए। लेकिन क्‍या आप जानते हैं लीची का फेस पैक भी लगाया जाता है। जी हां, इसका फेस पैक लगाने से चेहरा एकदम खिल जाएगा। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके चेहरे का ग्लो बढ़ देते हैं। तो आइए जानते हैं लीची का फेस पैक कैसे बनाएं और उससे होने वाले फायदे -  

सामग्री - 4 लीची और 1 पका केला

विधि - दोनों को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें और चेहरे पर 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। और हल्‍के हाथों से नैपकिन की मदद से पुंछें। अगर आपको अपनी त्वचा रूखी लगती है तो हल्का सा क्रीम लगाएं। अन्यथा नहीं लगाएं।

लीची फेस पैक लगाने के फायदे

जैसे - जैसे उम्र बढ़ती जाती है स्किन ढीली पड़ने लगती है। लीची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भरपूर तादाद में होता है,जो चेहरे में कसावट पैदा करता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो बढ़ जाता है। यह आपके सनटैन को कम करने में मदद करेगा। सूरज की हानिकारक किरणों में बचाव करने में मदद करेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाइलैंड के मनमौजी और ऐय्याश राजा की कहानी 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख