Biodata Maker

Nail polish लगाने के फायदे क्या है?

Webdunia
Nail Polish 
 
हम अपने हाथों को सुंदर बनाने के लिए कई प्रयास करते हैं, क्योंकि सुंदर हाथ के कारण हमारा मन भी खुश रहता है। हमारे हाथों को अधिक सुंदर हमारे नाख़ून बनाते हैं और अगर इन नाखूनों पर सुंदर नेल पॉलिश (nail polish) या नेल आर्ट (nail art) हो तो ये हमारे हाथों में चार चांद लगा देते हैं। 
 
नेल पॉलिश के कारण न सिर्फ हमारे हाथ सुंदर लगते हैं बल्कि काफी साफ़ भी दिखते हैं। आपने इंटरनेट पर नेल पॉलिश के तो कई नुकसान पढ़े होंगे, पर क्या आपने कभी इनके फायदों के बारे में जानने की कोशिश की है? 
 
तो चलिए इस लेख के ज़रिए जानते हैं नेल पॉलिश लगाने के कुछ रोचक फायदों के बारे में...
 
1. नेल पॉलिश से मूड होता है बेहतर- 
 
अगर हम खुद में कुछ अच्छे बदलाव करते हैं, तो हमारा मन खुश रहता है। वैसे ही नेल पॉलिश भी हमारे मूड (mood) को बेहतर करती है क्योंकि आप अपने हाथों को अधिक सुंदर और आकर्षित बनाते हैं। साथ ही नेल पॉलिश लगाना या नेल आर्ट करने से हमारे दिमाग की क्रिएटिविटी बढ़ती है, जिसके कारण हमारा मन बेहतर महसूस करता है।
 
2. नाख़ून डैमेज से बचाव- 
 
नेल पॉलिश हमारे नाख़ून को डैमेज (damage) होने से बचाती है, क्योंकि जिनके नाख़ून कमज़ोर और बहुत अधिक नाज़ुक होते हैं उनके लिए नेल पॉलिश एक प्रोटेक्शन (protection) का काम करती है। नेल पोलिश की परत से आपके नाख़ून ज़्यादा जल्दी नहीं टूटते हैं।
 
3. बैक्टीरिया का खतरा रहता है कम- 
 
नेल पॉलिश लगाने से आपके नाख़ून में बैक्टीरियल (bacterial) और फंगल इंफेक्शन (fungal infection) का खतरा कम रहता है, क्योंकि नेल पॉलिश के इंग्रेडिएंट के कारण आपके नाख़ून बैक्टीरिया से बचे रहते हैं।
 
4. विटामिन नेल पॉलिश से बढ़ते हैं नाख़ून-  
 
अधिकतर लोग नेल पॉलिश के नुकसान जानते हैं क्योंकि पिछले कई सालों से नेल पॉलिश के इंग्रेडिएंट्स (ingredients) में काफी केमिकल की मात्रा होती थी, पर आज के दौर में नेल पॉलिश में भी विटामिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके नाख़ून को बढ़ाने में मदद करते हैं।
 
5. नाख़ून चबाने की आदत होती है कम- 
 
कई लोगों को नाख़ून चबाने की आदत होती है पर नेल पॉलिश लगाने के बाद आप इस आदत को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप नाख़ून चबाएंगे तो आपको नेल पॉलिश का कड़वा स्वाद आएगा और साथ ही आप अपनी नेल पॉलिश ख़राब नहीं करना चाहेंगे।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Panic Attack और Anxiety Attack में अंतर क्या है?

Nail Polish Benefits

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

Tips for Rang Panchami: रंगपंचमी पर इन 5 तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

Womens Day Inspirational Quotes: महिला दिवस पढ़ें 10 प्रेरणादायक कोट्‍स

Rangpanchami n health: रंगपंचमी पर भांग के नशे से कैसे छुटकारा पाएं, पढ़ें 10 टिप्स

International Womens Day 2026: महिला दिवस कब और कैसे शुरू हुआ, जानें इतिहास और महत्व

Womens Day Massages: महिला दिवस पर सबसे जबरदस्त और प्रेरणादायक 15 शुभकामना संदेश

अगला लेख