Hanuman Chalisa

पिंपल वाली स्किन पर मेकअप करना मुश्किल भरा होता है, ऐसे में ये 5 टिप्स आपकी मदद करेंगे

Webdunia
मेकअप करना तो आजकल हर अवसर की जरूरत सा बन गया है। बिना मेकअप के आप महफिल में फीकी सी लगती हैं। ऐसे में चाहे आपकी स्किन में कैसी भी समस्या हो, आपको उसे ठीक करके अपने चेहरे को अच्छा दिखाना जरुरी हो जाता है। यदि आपकी स्किन तैलीय यानी की ऑइली है तो मेकअप करने में और भी समस्या आती है, साथ ही यह भी ध्यान रखना होता है कि ऐसा मेकअप चुनें जो कि आपके पिंपल तो छुपाएं ही और वे मेकअप की वजह से बढ़ने भी न पाएं।
 
आइए जानते हैं तैलीय त्वचा हो तो मेकअप से पहले किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है:
 
1. ऑइली स्किन को साफ करने के लिए नींबू और हल्दी युक्त क्लिंजर का उपयोग करें, ताकि त्वचा से तेल कम हो सके। आप चाहें तो कच्चे दूध में नींबू का रस मिलाकर त्वचा का साफ कर सकते हैं।
 
2. इस तरह की त्वचा पर टोनर का प्रयोग करना हमेशा फायदेमंद होता है। यह तैलीय त्वचा में तेल का संतुलन बनाए रखने में कारगर है। वहीं इससे चेहरे पर कसावट भी आएगी।
 
3. त्वचा पर अगर पिंपल्स हैं, तो मेकअप से पहले पिंपल करेक्टर किट का प्रयोग करें। इसके अलावा कंसीलर का उपयोग करके आप अपने चेहरे के दाग धब्बे छुपा सकते हैं।
 
4. हमेशा मिनरल मेकअप बेस का प्रयोग करें। तैलीय त्वचा के लिए यह बेहतर होता है और किसी भी प्रकार की एलर्जी या रिएक्शन होने से यह त्वचा को बचाने में मदद करता है।
 
5. तैलीय त्वचा के लिए एक बेहतर उपाय यह है कि क्लींजिंग मिल्क और टोनर का प्रयोग करने के बाद, मेकअप से पहले त्वचा पर बर्फ की मसाज करें। इस तरह से मेकअप देर तक टिकेगा और ऑइल का बेलेंस बना रहेगा।

ALSO READ: सफेद बालों से निजात पाना है तो चायपत्ती का पानी लगाएं, पढ़ें कैसे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

कविता : हवा महल

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

अगला लेख