Hanuman Chalisa

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो गए हैं? पपीते का पेस्ट लगाएं और ऐसे निजात पाएं

Webdunia
भले ही आपको पपीता खाना न भाता हो, लेकिन इसके गुदे के इस्तेमाल से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। वैसे तो पतीता खाना आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है लेकिन इसका पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से आपको कई फायदे होंगे। पपीते में पपेन (Papain) नाम का एक एंजाइम पाया जाता है, जो स्किन टोन को हल्का करने में मदद करता है। इसके अलावा पपीते में विटामिन A, C और E भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी त्वचा के लिए अच्छा होता है।
 
आइए, जानते हैं कैसे आप पपीते का पेस्ट बनाकर इसे अपनी त्वचा को निखारने और डार्क सर्कल्स को हल्का  करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं: 
 
1. पपीते को शहद के साथ मिलाकर लगाएं-
 
एक कप में पपीते का गुदा लेकर उसमें दो चम्मच शहद मिलाकर फेंट लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 30  मिनट लगाकर रखें, फिर चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे पर तुरंत निखार आ जाएगा।
 
2. पपीता, दही और हल्दी-
 
पपीते के गुदे में थोड़ी हल्दी, गुलाबजल और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को त्वचा पर जहां भी काले  घेरे हों वहां लगा लें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आपको आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा।
 
3. कच्चा पपीता और खीरा-
 
डार्क सर्कल्स की परेशानी है तो कच्चे पपीते और खीरे को मैश करके पेस्ट बना लें। अब इसे अपने डार्क सर्कल्स पर लगा लें। 10 मिनट के बाद हल्के हाथ से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा नियमित करने से डार्क सर्कल्स गायब हो जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख