Festival Posters

41 की उम्र में प्रियंका कैसे दिखती हैं बोल्ड, जानिए इनकी ब्यूटी का राज

Webdunia
priyanka chopra beauty secrets
भारत की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा हम सबकी फेवरेट हैं। प्रियंका न सिर्फ अपनी एक्टिंग स्किल बल्कि अपने कॉन्फिडेंस, बोल्ड पर्सनालिटी और पब्लिक स्पीकिंग के लिए भी जानी जाती हैं। भारत की कई महिलाओं के लिए प्रियंका चोपड़ा एक प्रेरणा हैं। साथ ही कई महिलाएं उन्हें अपना आइडल भी मानती हैं। इन सबके के साथ ही प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। प्रियंका अपनी ब्यूटी के लिए भी कई दिलों पर राज करती हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन का राज हर कोई जानना चाहता है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के ब्यूटी सीक्रेट्स...

1. सुबह पीती हैं तांबे का पानी: प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह सुबह उठकर कॉफ़ी पीना पसंद नहीं करती हैं। सबसे पहले वह तांबे का पानी पीती हैं। प्रियंका रात में तांबे के बर्तन में पानी को स्टोर करती हैं और सुबह पीती हैं। इससे तांबे के सभी गुण पानी में अच्छे से घुल जाते हैं। तांबे का पानी आपकी इम्युनिटी और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

2. रात को ऐसे करती हैं स्किनकेयर: प्रियंका हमेशा स्किनकेयर को प्राथमिकता देती हैं। उनके लिए अच्छा स्किनकेयर होना बहुत ज़रूरी है। सोने से पहले ऐसी करती हैं प्रियंका अपना स्किन केयर...

3. महीने में करवाती हैं 2 बार फेसिअल: प्रियंका को फेसिअल बहुत पसंद हैं। वह महीने में 2 बार फेशियल करवाने की कोशिश करती हैं। इसके साथ वह ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं। साथ ही 7-8 घंटे की नींद लेने की भी कोशिश करती हैं। प्रियंका को हेल्दी स्किन ज्यादा पसंद हैं इसलिए वो अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखती हैं।

4. होम मेड फेस मास्क का इस्तेमाल: प्रियंका ने एक विडियो में अपनी स्किन केयर टिप्स शेयर करते हुए होममेड फेस मास्क के बारे में बताया था। इस मास्क को बनाने के लिए 2-3 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी, दही, नींबू की कुछ बूंदें और गुलाब जल मिला लीजिए। इसके बाद 15-20 मिनट तक इसे सूखने तक लगाएं और साधारण पानी से मुंह धो लें।

5. ब्यूटी का सबसे बड़ा राज है ये: प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि 'मुझे सबसे अच्छी ब्यूटी एडवाइस मेरी मां ने दी है। आपका आत्मविश्वास ही आपको खुबसूरत बनाता है।' अगर आपके पास अच्छे कपड़े, मेकअप है पर आपके पास आत्मविश्वास नहीं है तो आप इतने attractive नहीं लगते हैं। 
ALSO READ: शिवांगी जोशी की skincare routine में शामिल हैं ये चीजें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

National Science Day: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

अगला लेख