Hanuman Chalisa

रूप चौदस 2021 : रूप निखर आएगा आपका 5 तरह के आसान उबटन से

Webdunia
रूप चौदस जिसे रूप चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, इस दिन उबटन लगाकर स्नान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले उबटन लगाकर स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और रूप निखरता है। इस रूप चौदस पर यह 5 प्रकार के उबटन निखारेंगे आपका रूप... 
 
1. बेसन, हल्दी और चंदन पाउडर को मिलाकर इसमें गुलाबजल डालें और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।  अब इस पेस्ट को उबटन की तरह चेहरे और शरीर के विभिन्न अंगों पर लगाएं और जब यह आधा सूख जाए, तो स्नान कर लें।
 
2. तिल को रातभर दूध या पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका पेस्ट तैयार करके उबटन की तरह प्रयोग करें। यह न केवल आपके निखार को बढ़ाएगा बल्कि ठंड से भी त्वचा की रक्षा करेगा।
 
3. कच्चे दूध में बेसन और हल्दी मिलाकर लेप तैयार करें और इसे शरीर पर लगाएं। त्वचा के रूखेपन से बचने का यह एक बेहतर तरीका है। यह आपकी त्वचा को मॉश्चर देगा और रूप निखारेगा। 
 
4. नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर लेप तैयार कर लें और इसे चेहरे व पूरे शरीर पर लगाएं। यह एंटीबायोटिक की तर‍ह काम करेगा और त्वचा के कीटाणुओं का नाश कर त्वचा को स्वस्थ बनाएगा। 
 
5. एक teaspoon चावल का आटा लेकर इसमें बराबर मात्रा में शहद और गुलाबजल डालें और अच्छी तरह मिलाकर लेप तैयार करें।  इस लेप को लगाने से त्वचा मुलायम बनेगा और उस में कसाव भी आएगा। 
अगर संभव हो तो फेस्टिव सीजन में पार्लर से गोल्डन फेशियल लें, सोने सी दमक चेहरे पर आएगी तो त्योहारों का मजा बढ़ जाएगा... 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख