Hanuman Chalisa

skin care : 35 के बाद यूं करें महिलाएं अपनी त्वचा की खास देखभाल, अपनाएं यह टिप्स

Webdunia
यह तो सभी जानते हैं कि आमतौर पर महिलाओं के चेहरे पर उम्र का असर अधिक तेजी से दिखने लगता है। अगर आपने भी पार कर लिए हैं उम्र के 35 साल, तो जरूरत है कि आप त्वचा (skin) की ओर पहले से अधिक ध्यान दें और उसकी देखभाल करें। आइए, जानते हैं कैसे -
 
1. थकान और बढ़ती उम्र की झलक आंखों पर सबसे पहले दिखने लगती है। ऐसे में आप आंखों को ज्यादा थकने से बचाएं, उन्हें काम के बीच में आराम दें और सोने से पहले आंखों का मेकअप हटाना कतई न भूलें।
 
2. किशोरावस्था में मुंहासे होना अलग बात है, लेकिन 35 की उम्र के बाद भी मुंहासे हो रहे है तो इसे गंभीरता से ले। क्योंकि इस उम्र में ये त्वचा की गहराई से आते हैं, ऐसे में पुराने प्रोडक्ट्स लगाने से काम नहीं होगा। आप ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिसमें सल्फर शामिल हों और जो स्किन को ज्यादा मॉइश्चराइज करें। अगर अब तक आप विटामिन सी जैल युज करती हैं तो 35 की उम्र बाद विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करें।
 
3. अगर अभी तक आप वजन को लेकर सीरियस नहीं रही हो, तो 35 की उम्र बाद अपनी बॉडी वेट पर विशेष ध्यान दे, क्योंकि इस उम्र में शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल कम होने लगता है, जिसकी वजह से शरीर में फैट का पुनर्विभाजन होता है और वजन में भी बदलाव आता है। इसके अलावा इस उम्र में त्वचा में ढीलापन भी आने लगता है।
 
4. इस उम्र में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें और वजन ज्यादा न बढ़ने दें, इसके लिए रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें।
 
5. 35 की उम्र में सन डैमेज, झुर्रियों, सन स्पॉट्स आदि से बचाव पहले से ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसलिए सनस्क्रीन को भूलकर भी लगाना न भूलें। इसे हमेशा बाहर जाते समय लगाएं, इससे त्वचा सुरक्षित रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख