चेहरे पर चमक के लिए लगाएं एप्पल फेस मास्क, जानिए फायदे

Webdunia
अगर आप चेहरे की गंदगी को हटाकर उसका ग्लो और चमक बढ़ाना चाहती हैं, तो एप्पल मास्क बनाएं और चेहरे पर लगाएं, फिर देखिए कि कैसे ये आपके चेहरे पर कमाल का असर दिखाता है। एप्पल व सेब में विटामिन ए, बी, सी और एंटी ऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्‍वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसकी खास बात ये भी है कि इसे सभी तरह कि त्वचा पर लगाया जा सकता हैं। आइए, जानते हैं एप्पल मास्क बनाने की विधि और इसे चेहरे पर लगाने के फायदे -
 
* एप्पल मास्क बनाने के लिए : आप आधा सेब काट कर उसे मैश कर लें, अब इसमें क्रीम वाला दूध डालाकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। आपका एप्पल मास्क तैयार है। अब इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें फिर चेहरा धोलें। 
 
एप्पल मास्क चेहरे पर लगाने के फायदे -
 
1 सनबर्न व टैनिंग होने पर उससे निजात दिलाता है।
 
2 एप्पल मास्क में ग्‍लाईकोलिक एसिड होता है जो त्‍वचा के पोर्स को अंदर से साफ करता है। इसके अलावा ये चेहरे से मृत त्वचा को भी हटाने में मदद करता है।
 
3 चेहरे पर झाइयां और मुंहासे हो, तो ये उन्हें भी हल्का करने में सहायक होता हैं।
 
4 ये आंखों के नीचे के काले घेरों को भी हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए आप एप्पल मास्क लगाने के अलावा एप्‍पल का स्लाइस काटकर भी उसे आंखों पर रख सकते है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं

अगला लेख