Skin Care Tips : रंग को निखारना है तो चावल के पानी का यह उपाय आपके लिए है

Webdunia
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (14:53 IST)
चावल सेहत के लिए अच्छे भी होते हैं और खराब भी। लेकिन आप जानते हैं चावल का निकला हुआ पानी जिसे माढ़ कहा जाता है। उसके कई सारे लाभ है। जी हां, लड़कियों को व्‍हाइट डिस्‍चार्ज अधिक होना,पीरियड्स अनियमित होना, बाल बेजान होना, त्वचा में रूखापन होने पर माढ़ का इस्तेमाल करें। इतना ही कपड़ों को कड़क करने के लिए भी माढ़ का प्रयोग किया जाता है। लेकिन आज सौंदर्य की बात करेंगे। माढ़ में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। माढ़ में अमीनो एसिड, विटामिन्‍स, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और ऑलेंटोइन पाया जाता है। जो त्वचा को रिपेयर करने का काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से कई सारे सौंदर्य लाभ (Beauty Benefits) मिलते हैं। तो आइए जानते हैं।

- चावल का पानी क्‍लींजर के तौर पर काम करता है। रूई में लेकर इसे चेहरे पर लगाएं और फिर सूखने दें। स्किन टाइट लगने के बाद आप इसे धो लें। जिससे आपके चेहरे की इंप्योरिटीज दूर होगी और चेहरा टोनर की तरह काम करेगा।

- अगर आपके चेहरे पर बहुत बड़ें-बड़ें रोम छिद्र हो रहे हैं तो चावल का पानी लगाने से वह छोटे होने लगते हैं। साथ ही चेहरे में भी कसावट आती है।

- अगर आप मुहांसों से परेशान है तो माढ़ अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। या चेहरे पर पपड़ी निकलना, सूजन आती है तो भी आराम देता है। चेहरे पर माढ़ का पानी तब तक लगा रहने दें जब तक वह पूरी तरह से सुख नहीं जाता। सूखने के बाद पानी से धो लें।  

- अगर आपकी स्किन रूखी है तो चावल का माढ़ जरूर लगाएं। सप्‍ताह में तीन बार चेहरे पर चावल का माढ़ लगाएं। आपको आराम मिलेगा। स्किन ड्राई होने पर खुजली होना, स्किन फट जाना, सफेद-सफेद होना। चावल का पानी लगाने पर इन सभी चीजों से राहत मिलेगी।

- अगर आपका धूप में अधिक घूमने का काम होता है तो यह चावल का पानी जरूर लगाएं। इसमें मौजूद पोषक तत्व सनबर्न से आपको बचाएंगे। यह चेहरे को ठंडक प्रदान करता है।

- समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां आ गई है तो, चावल का माढ़ लगाए। इससे बेहतर आपको कुछ नहीं मिल सकता है। स्किन को टाइट करेगा, लचीलापन बढ़ेगा। रंग साफ कर दाग-धब्बे दूर होंगे। चावल का माढ़ लगाकर छोड़ दें, सुखने के बाद चेहरा पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन एकदम मॉइश्चराइजर हो जाएगी।  
ALSO READ: beauty tips : बॉडी स्क्रब के लिए 3 आसान स्टेप्स करें फॉलो, मिलेंगे बेहतर बेनिफिट्स

ALSO READ: Beauty tips कार्बन पील फेशियल से मिलते हैं गजब के फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

आपकी किचन में छुपा है सेहत से जुड़ी इन 10 समस्याओं का हल!

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

गर्मी की तपिश में पसीने से हो रही है खुजली? ये टिप्स आजमाएं!

गर्मियों के लिए कंफर्टेबल और स्टाइलिश हैं ये 9 तरह के Footwear

Leather Bag खरीदने का है मन? इन 10 बातों का रखें ध्यान, वरना आप खा सकते हैं धोखा!

अगला लेख