Hanuman Chalisa

Winter care : ठंड में अपनाएं यह टिप्स और पाएं बेजान त्वचा से छुटकारा

Webdunia
सर्दी के दिनों में त्वचा का रूखा और बेजान होना, कई बार त्वचा की परतों के निकलने का कारण भी बनता है। इससे बचने के लिए जरूरत है त्वचा की विशेष देखभाल की। जानिए कौन से उपाय बचाएंगे आपकी त्वचा को निकलने से - 
 
1 अगर आपकी त्वचा बेहद रूखी अैर बेजान हो चुकी है और उसकी परतें निकल रही हैं, तो पहले स्क्रब की सहायता से मृत त्वचा को हटाएं। इससे आपकी त्वचा साफ होगी और इसके बाद आप इससे अच्छी तरह से चिकनाई प्रदान करें।
2  त्वचा को चिकना और नमीयुक्त बनाए रखने का पुराने जमाने का सबसे बेहतरीन उपाय है घी। बस रात को सोते समय अपनी त्वचा पर अंगुलि‍यों के पोरों से घी लगाएं और तब तक मसाज करें, जब तक आपकी त्वचा इसे पूरी तरह से सोख न ले। सुबह उठकर आप पाएंगे नर्म, मुलायम और चिकनी त्वचा।
 
3  वैसलीन यानि पेट्रोलियम जैली का इसतेमाल भी त्वचा को जरूरी चिकनाई देने में मदद करेगा। इसे लगाने के बाद त्वचा का रूखापन समाप्त हो जाएगा और त्वचा निकलनी बंद हो जाएगी। घर पर भी आप पेट्रोलियम जैली बना सकते हैं।
4  घर में रखा नारियल तेल भी त्वचा के लिए बढ़ि‍या विकल्प है। रात को सोने से पहले और दिन में नहाने के तुरंत बाद नारियल तेल से मसाज करें। इससे त्वचा में आसानी से चिकनाई पहुंचेगी और रूखी त्वचा में बेहद लाभ होगा।
5  भरपूर मात्रा में पानी पीना भी आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है। शरीर में नमी बनी रहने से त्वचा में रूखापन नहीं आता और त्वचा का निकलना कम होता है। इसके अलावा आप जूस या फलों का सेवन भी कर सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख