Dharma Sangrah

Skin Tightening Tips : त्वचा में कसाव लाने के लिए अपनाएं ये खास 5 उपाय

Webdunia
बढ़ती उम्र त्वचा पर सबसे पहले अपना असर दिखाती है। त्वचा में समय गुजरने के साथ-साथ वो पहले वाला कसाव नहीं रहता। त्वचा धीरे-धीरे ढीली पड़ने लगती है जिस वजह से झुर्रियों को बढ़ावा मिलता है। यदि आप किसी तरह अपनी त्वचा का कसाव ज्यादा उम्र तक बरकरार रख सकें तो आप अपनी त्‍वचा को लंबे वक्त तक झुर्रियों से दूर रख सकते हैं।
 
यदि आप भी लाना चाहते हैं त्वचा में कसाव तो यह 5 तरीके होंगे आपके लिए मददगार...
 
1 एस्ट्रि‍जेंट का प्रयोग - स्किन टोनर की तरह ही एस्ट्रि‍जेंट भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। बाजार में यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। दरअसल एस्ट्रि‍जेंट का हर दिन प्रयोग आपकी त्वचा के तंतुओं को बांधे रखने का कार्य करते हैं और त्वचा में कसाव बना रहता है।
 
2 पानी - पानी पीने का संबंध केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्वस्थ त्वचा से भी है। दिनभर में 10 से 12 गि‍लास पानी पीना त्वचा को ढीला होने से बचाता है और कसाव बनाए रखने में मदद करता है।
 
3 व्यायाम - त्वचा में कसाव लाने के लिए चेहरे के व्यायाम पर ध्यान दें। इससे त्वचा की वे कोशि‍काएं भी सक्रिय होंगे जि‍नका  उपयोग काफी समय से नहीं हुआ हो। चेहरे का व्यायाम करने से आपके गाल, आंखो के आसपास, होंठ, नेक और माथे के पास की त्वचा में कसाव आने लगेगा।
 
4 कुकंबर - यह ढीली होती त्वचा के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए कुकंबर को पीसकर उसका रस निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह परत के रूप में जम जाए तो चेहरा धो लें। आंखों के आसपास की त्वचा पर इसे लगाना, झुर्रियों, काले घेरों और सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।
 
5 मसाज - चेहरे की मसाज करना, त्वचा में कसाव लाने के साथ-साथ प्राकृतिेक चमक भी देता है।  आप चाहें तो एलोवेरा का गूदा निकालकर इससे चेहरे की मसाज कर सकते हैं। यह त्वचा में कसाव लाने में मददगार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक तेलों से भी चेहरे की मसाज करना फायदेमंद साबित होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख