Hanuman Chalisa

जब दुल्हन बनने में बचे हो 1-2 महीने, तो इन 8 बातों का ध्यान रखें

Webdunia
शादियों का सीजन आ चुका है, लगभग कुछ दिनों के अंतराल में आप जगह-जगह पर किसी न किसी की शादी होते देख ही रहे होंगे। हो सकता है कि आपके परिवार में किसी की शादी कि तारीख नजदीक हो या आपकी खुद की ही शादी होने वाली हो। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और आपकी शादी को 1-2 ही महीने बचे हैं, तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए -
 
1 स्क्रबिंग - स्क्रबिंग की जरूरत सिर्फ आपके चेहरे की त्वचा को ही नहीं, बल्कि शरीर को भी है। मृत त्वचा को हटाने और त्वचा को कोमल-मुलायम बनाने के लिए स्‍क्रबिंग बेहद कारगर तरीका है, जो आपको अभी से शुरु करना होगा। एक दिन छोड़कर या सप्ताह में 3 दिन इसका प्रयोग करें।
 
2 मॉइश्चराइजिंग - नॉर्मल मॉइश्चाराइजर के बजाए बॉडी बटर या फिर तेलों का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो नहाने के लिए ऑइल सोप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, ताकि नहाने के बाद त्वचा के रूखेपन से बचा जा सके।
 
3 बॉडी पॉलिशिंग - बॉडी पॉलिशिंग के जरिए आप त्वचा की रौनक बढ़ा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा बेजान नजर नहीं आएगी और त्वचा का आकर्षण भी बढ़ेगा। शादी के कम से कम 1 महीने पहले से इस पर ध्यान दें। किसी अच्छी ब्यूटीशियन से भी राय ले सकती हैं।
 
4 वैक्सिंग - शरीर के अनचाहे बालों से सुंदरता बाधित होती है। इसके लिए समय-समय पर वैक्स जरूर करवाएं। हाथ, पैर और अंडरआर्म्स के अलावा शरीर के अन्य हिस्सें पर भी वैक्स किया जाता है, जिसकी जानकारी आप ब्यूटीशियन से ले सकती हैं।
 
5 लिप केयर - होठों की देखभाल के लिए उन्हें सूखने से बचाएं और लिपबाम का प्रयोग करते हैं। होंठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए उनपर चुकंदर का रस व गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर लगाएं और वैसलीन, घी या मलाई का प्रयोग करें।
 
6 नींद - मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद लें और देर रात तक जागने से बचें। इससे आप मानसिक शांति महसूस करने के साथ ही खुश और तनावमुक्त फील करेंगे।
 
7 खानपान - खानपान पर विशेष ध्यान दें। फल, सब्जियां, अंकुरित अनाज, जूस, दही, सूप आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी खूब पिएं।
 
8 एक्सरसाइज - शरीर का वजन संतूलित रखने के लिए पैदल वॉक और एक्सरसाइज पर जरूर ध्यान दें। इससे आप रिफ्रेश और तनावमुक्त रह सकेंगे, वहीं चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

विश्व पर्यावरण दिवस पर लें धरती को हरा-भरा बनाने का सच्चा संकल्प

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

अगला लेख